scriptविजय दशमी पर राहुल बने राम व प्रिंयका बनी…वायरल पोस्टर चर्चा में | Rahul and Priyanka Gandhi Viral Poster on Vijay Dasmi news in hindi | Patrika News

विजय दशमी पर राहुल बने राम व प्रिंयका बनी…वायरल पोस्टर चर्चा में

locationप्रयागराजPublished: Sep 30, 2017 05:49:30 pm

नोटबंदी, जीएसटी, हिटलरशाही पर दिखाया गया है निशाना साधते …

Rahul gandhi and priyanka

राहुल और प्रियंका गांधी वायरल पोस्ट

इलाहाबाद. संगम नगरी इलाहाबाद में शनिवार को कांग्रेसी कार्यकर्ता ने राहुल और प्रियंका को लेकर पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रिंयका गांधी वर्तमान सरकार की 10 नीतियों पर निशाना साधते दिखाया गया है। विजय दशमी पर बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता ये पोस्टर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे गुजरात चुनाव में कांगे्रस की जीत को ध्यान में रख जारी किया गया है।
वर्तमान में देश में नोटबंदी के बार जीएसटी ने आम जनता के साथ व्यापारियों की भी कमर तोड़ कर रख दी है। इसके कारण प्रदेश और देश की जनता को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। नोटबंदी और जीएसटी के कारण देश की अर्थव्यवस्था पर काफी बुरा असर पड़ा है। सरकार की इस नीतियों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता हसीब अहमद ने एक पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में सरकार की नीतियों को रावण के 10 सिर के रूप में दिखाया गया है। 10 सिर में नोटबंदी, जीएसटी, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, गरीबी, झूठ, फरेब, धोखा, जुमलेबाजी और हिटलरशाही को दर्शाया गया है। कांग्रेसी कार्यकर्ता हसीब अहमद और त्रिभुवन तिवारी के अनुसार नोटबंदी और जीएसटी के कारण देश की जनता काफी परेशान है।
नोटबंदी ने जहां आम नागरिकों की कमरतोड़ दी। वहीं जीएसटी से देश के व्यापारी परेशान हैं। केंद्र की हिटलरशाही नीतियों के कारण ही लोग इसका विरोध नहीं कर पा रहे हैं। देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। कई प्राइवेट कंपनियां बंद करनी पड़ी हैं। इसके कारण देश में बेरोजगारी ज्यादा बढ़ी है। वहीं केंद्र और राज्य सरकार की मनमानी में कोई कमी नहीं आई है। ऐसी सरकार से जनता परेशान हो चुकी है। ऐसे में बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए 10 सिर वाली नीतियों के रावण का नाश करने को लेकर इस बार कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और बहन प्रियंका को कमान सौंप दी गई है। बुराई पर अच्छाई की इस जीत का आगाज 2017 में गुजरात चुनाव के दौरान देखने को मिलेगा। वहां कांग्रेस की जीत ही बुराई पर अच्छाई की असली जीत होगी।
input- अरूण रंजन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो