scriptबॉलीवुड फिल्म के लिए गाना लिख सीक्रेट सुपरस्टार बन गए ये रेलवे अधिकारी, यू ट्यूब पर हुआ सुपरहिट | Railway Officer written Bollywood song became super hit on you tube | Patrika News

बॉलीवुड फिल्म के लिए गाना लिख सीक्रेट सुपरस्टार बन गए ये रेलवे अधिकारी, यू ट्यूब पर हुआ सुपरहिट

locationप्रयागराजPublished: Nov 09, 2017 06:10:40 pm

बॉलीवुड फिल्म के लिए गाना लिख सीक्रेट सुपरस्टार बन गए ये Indian Railway अधिकारी

Railway Officer written Bollywood song became super hit on you tube

बॉलीवुड फिल्म के लिए गाना लिख सीक्रेट सुपरस्टार बन गए ये रेवले अधिकारी,

इलाहाबाद. अंदर हुनर छुपा हो तो मौका मिलते ही निखर आता है। वहीं जब इस कला की कद्र वाला मिल जाए तो मुकाम मिल जाता है। ऐसे ही इलाहाबाद के अधिकारी के साथ हुआ। इन दिनों इलाहाबाद के एक अधिकारी का लिखा गाना लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही आने वाली फिल्म में भी इस गाने को देख/सुन सकेंगे।
खास बात यह है कि, य़ह गाना पहले ही यू ट्यूब पर हिट हो चुका है। अब तक इस गाने को 37 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। आप भी यू ट्यूब पर देख सकते हैं। बतादें कि, यह गाना फिल्म शादी में जरूर आना में फिल्माया गया है। उत्तर मध्य रेलवे (NCR Railway) इलाहाबाद के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी गौरव कृष्ण बंसल के अनुसार उन्हें सीक्रेट सुपरस्टार की फिंलिंग हो रही है।
बंसल ने बताया कि, शादी में जरूर आना फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात निर्माता विनोद बच्चन और निर्देशक रत्ना सिन्हा से हुई थी। जहां उन्होंने गाना गाने की बात जाहिर की थी। जिसके बाद से मजाक-मजाक में कुछ कविताएं भी सुनाईय़ जिसके बाद से उनकी एक कविता को फिल्म में फिल्माने के लिए डायरेक्टर ने बोल दिया।
फिर क्या था ‘ठुकरा के दिल मेरा इंतेकाम देखेगी…’ गाने रिकॉर्ड को आनन्द और कृष्णा बेउरा की आवाज में रिकॉर्ड किया गया। साथ ही 30 अक्टूबर को जब यह गाना रिलिज हुआ तो लोगों का पसंद बन गया। बंसल ने कहा कि, उन्हें गाना लिखने का शौक शुरू से ही रहा है। पर नौकरी के कारण वो बध गए। पर कविता लिखना कभी नहीं छोड़ा। पत्नी का कहना था कि, आपको फिल्म के लिए गाना लिखना चाहिए और आज यह सपना भी पूरा हो गया। हालांकि, कविता पाठ करना कभी नहीं छोड़ा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो