scriptRakesh tikait on gola by election in prayagraj kisan mahapanchayat | गोला उपचुनाव: प्रयागराज में बोले राकेश टिकैत- बेईमानी से जीत रही है भाजपा | Patrika News

गोला उपचुनाव: प्रयागराज में बोले राकेश टिकैत- बेईमानी से जीत रही है भाजपा

locationइलाहाबादPublished: Nov 06, 2022 07:21:30 pm

Submitted by:

Rizwan Pundeer

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने गोला उपचुनाव में भाजपा की जीत को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी गड़बड़ कर सारे चुनाव जीत रही हैं।

rakesh_prayagraj
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत रविवार को प्रयागराज के झलवा चौराहे पर आयोजित किसान महापंचायत में पहुंचे। यहां टिकैत ने किसानों के मुद्दों पर भाजपा को घेरा। उन्होंने भाजपा को लेकर कहा कि ये लोग बेईमानी कर चुनाव जीतते हैं।

प्रयागराज में राकेश टिकैत से जब गोला उप चुनाव और 2024 के आम चुनावों पर सवाल हुआ तो उन्होंने कहा, "भाजपा बेईमानी से चुनाव जीत रही है। जब तक चुनावों में बेईमानी की जाएगी, भाजपा जीतती रहेगी।"
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.