उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के संकल्प को दोहराया- नंदी
कैबिनेट मंत्री बनने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई और निवेश प्रोत्साहन मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज दिल्ली में देश के गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त करने के साथ ही उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास रथ को और आगे बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इलाहाबाद
Published: April 22, 2022 08:41:46 am
प्रयागराज: योगी सरकार में फिर एक बार कैबिनेट मंत्री बनने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई और निवेश प्रोत्साहन मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज दिल्ली में देश के गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त करने के साथ ही उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास रथ को और आगे बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया। वहीं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य को एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के संकल्प को दोहराया- नंदी
मंत्री नन्दी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जिनके यशस्वी कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी को नया आकार और विस्तार मिला, सदैव सामान्य से सामान्य कार्यकर्ता की चिन्ता करने वाले, देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने वाले भारत के गृह मंत्री अमित शाह का स्नेहिल आशीर्वाद व बहुमूल्य मार्गदर्शन उन्होंने प्राप्त किया। मंत्री नन्दी ने कहा कि गृहमंत्री का अथक परिश्रम व विचारधारा के प्रति समर्पण हम जैसे सार्वजनिक जीवन के कार्यकर्ता के लिए अनुकरणीय है।
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
