महाकुंभ 2025: महर्षि भारद्वाज आश्रम का कायाकल्प एवं आश्रम के अंदर मौजूद 12 मंदिरों का भी पुनरुद्धार होगा,योगी सरकार ने दी मंजूरी...
प्रयागराजPublished: Aug 14, 2023 07:49:18 pm
प्रयागराज के बालसन चौराहा स्थित महर्षि भरद्वाज आश्रम का कायाकल्प होगा, शहर के प्रथम निवासी माने जाने वाले सप्तऋषियों में से एक महर्षि भरद्वाज। निर्माण कार्य दो चरणों में होगा आश्रम के अंदर मौजूद 12 मंदिरों का भी पुनरुद्धार होगा।निर्माण कार्य को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है|
प्रयागराज के प्रथम निवासी और प्राचीन भारतीय विमान निर्माण कला पर आधाारित वैमानिक शास्त्र जैसे महान वैज्ञानिक ग्रंथों के रचयिता एवं सप्तऋषियों में से एक महर्षि भारद्वाज के आश्रम का कायाकल्प मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर होने जा रहा है। संगम नगरी में महर्षि भारद्वाज का आश्रम सदियों से भारत की सनातन संस्कृति के प्रवाह को अक्षुण्ण बनाये रखे हुए है। योगी सरकार अब महर्षि भारद्वाज के आश्रम का दो चरणों में पुनरुद्धार करने जा रही है। प्रदेश के ऐतिहासिक धरोहरों का कायाकल्प करते हुए विरासत को सम्मान देने की कड़ी में ये कार्य भी बड़ी लकीर साबित होगा।