प्रयागराज

रिटायर्ड आईजी के बेटे ने गोली मारकर की आत्महत्या,परिवार में मचा कोहराम

पुलिस मामले की जाँच में जुटी,अभी तक नही मिला कोई सुराग

प्रयागराजSep 07, 2018 / 11:59 am

प्रसून पांडे

suicide in allahabad

इलाहाबाद: शहर के कैंट थाना अंतर्गत म्योराबाद मोहल्ले में गुरुवार को रिटायर्ड आईजी के बेटे ने अपनी ही लाइसेंसी बंदूक से गोली खुद को गोली मार ली। गोली लगने के बाद उन्हें आनन फानन में एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहाँ डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। घटना की सुचना पर आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की वजह जानने में पुलिस जुटी है।

शहर के कैंट थाना अंतर्गत रहने वाले रिटायर्ड आईजी रामअधार के बेटे आलोक प्रकाश ने घर में ही अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिसकी जानकारी पर परिजनों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार रिटायर्ड आईजी राम आधार के चार बेटे है।जिनमे आलोक दुसरे नम्बर का है।आलोक का बड़ा भाई लखनऊ में शिक्षक है। दूसरा भाई पीसीएस अफसर है।और सबसे छोटा भाई आशुतोष प्रकाश जिले के ही बहादुरपुर क्षेत्र से ब्लाक प्रमुख रह चूका है।जानकारी के अनुसार आलोक प्रकाश जिले के सोरांव थाना अंतर्गत नहर ददौली स्थित अपनी पेट्रोल पंप को देखता था।आलोक को एक बेटा और एक बेटी है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को आलोक घर की दूसरी मंजिल पर था।पत्नी सरिता किचन में थी बच्चे स्कूल गये थे। तभी अचानक कमरे से गोली चलने की आवाज पर पत्नी ने देखा तो अलोक को गोली लगी थी। अलोक को तत्काल परिजन अस्पताल लेकर भागे लेकिन उनकी मौत हो गई। कमरे में ही उनकी लाइसेंसी दो नाली बंदूक पड़ी थी। कैंट इंस्पेक्टर के अनुसार परिवार के लोग अब तक कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है।शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। और मामले की जांच की जा रही है।

सभी के मन में यही सवाल है की भरा पूरा परिवार था।आखिर आलोक ने खुद को गोली क्यों मार ली।पुलिस के मुताबिक़ अभी परिजन कुछ बता पाने की स्थित में नही है। किसी भी तरह का विवाद सामने नही आया है। परिजनों ने किसी भी तरह की कोई भी तहरीर भी नही दी है। परिजन के सामान्य होने पर पूछताछ की जायेगी।

Home / Prayagraj / रिटायर्ड आईजी के बेटे ने गोली मारकर की आत्महत्या,परिवार में मचा कोहराम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.