UP Police: पुलिस के डर से रिटायर्ड फौजी के बेटे ने लगा ली फांसी, जानें क्या है मामला?
प्रयागराजPublished: May 28, 2023 09:37:53 am
UP Police: पुलिस के डर से पूर्व फौजी के 17 साल के बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस के डर से बेटे शैल ने फांसी लगाई है। शनिवार को धूमनगंज पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस अफसरों ने आरोप को सिरे से नकार दिया है।
सेना से रिटायर्ड हैं संतोष कुमार
शैल बांदा के अतर्रा का रहने वाला था। संतोष कुमार सेना से रिटायर्ड हैं। संतोष धूमनगंज के साकेतनगर में परिवार के साथ रहते हैं। घर में उनकी पत्नी गुड़िया, दो बेटे और एक बेटी है। पुलिस ने बताया कि संतोष के छोटे बेटे शैल सिंह ने इस साल 12वीं की परीक्षा पास की थी। उसकी उम्र 17 साल है।