scriptपुलिस हिरासत में खाया जहर | Ate poison in police custody | Patrika News

पुलिस हिरासत में खाया जहर

locationजयपुरPublished: Nov 01, 2015 09:06:00 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

भाई पर जानलेवा हमले के आरोपित ने रविवार सुबह पुलिस हिरासत में जहरीला
पदार्थ खा लिया। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उसे झालावाड़
के राजकीय एसआरजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर हालत में
उसका उपचार चल रहा है।

भाई पर जानलेवा हमले के आरोपित ने रविवार सुबह पुलिस हिरासत में जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उसे झालावाड़ के राजकीय एसआरजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर हालत में उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि असनावर थाना क्षेत्र के मोड़ी निवासी सुजान सिंह (50) व उसके बड़े भाई पूनमचंद में जायदाद को लेकर विवाद चल रहा है। करीब दो माह पहले सुजान सिंह ने पूनमचंद जानलेवा हमला कर दिया था।

सुजान घटना के बाद से फरार चल रहा था। रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार किया तथा थाने लाई। थाने में ले जाते समय सुजान सिंह ने जेब से कीटनाशक निकालकर खा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे यहां राजकीय एसआरजी चिकित्सालय के आईसीयू में भर्ती कराया गया।

आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज
सुजान सिंह जानलेवा हमले के मामले में आरोपित है। रविवार को पुलिस उसे गिरफ्तार कर लाई तो उसने पुलिस पर दबाव बनाने के लिए थाने के बाहर जेब से जहरीला पदार्थ निकाल कर गटक लिया। उसके खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
लक्ष्मण सिंह, थाना प्रभारी, असनावर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो