जिला अध्यक्ष कमल सिंह यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के झूठे वादों से पर्दा उठ गया है। जनता जान चुकी है,, कि उनके हित में कौन काम करता है। लाख कोशिश के बाद भी फूलपुर उपचुनाव के बाद कैराना और नूरपुर जीतने में भारतीय जनता पार्टी असफल रही है। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने यह सीट जीतने के लिए पूरी ताकत लगा दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव में लाभ लेने के लिए 9 किलोमीटर के बने हाईवे का उद्घाटन कर के रोड शो भी किया। जिसका कोई असर नहीं हुआ। अब नरेंद्र मोदी का भी जादू काम नहीं कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी 2019 में सिमटने जा रही है और समाजवादी पार्टी का परचम पूरे देश में लहराएगा।
By- Prasoon Pandey