script

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सपा कार्यकर्ताओं ने दिखाया काला झंडा,शहर का नाम बदलने का हुआ विरोध

locationप्रयागराजPublished: Oct 14, 2018 03:58:18 pm

मुख्यमंत्री ने एलान किया की दीपावली से पहले नए नाम से जाना जायेगा यह शहर

yogi aditynath

up cm

इलाहाबाद:आगामी कुंभ से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुंभ की तैयारियों का जायजा लेने दो दिवसीय दुरे पर संगम नगरी पहुचें। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किए जाने का महत्वपर्ण ऐलान किया। इसके बाद सरकार के इस फैसले का विरोध शुरू हो गया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर शहर के अलग.अलग हिस्सों में चल रहे कामों का जायजा लिया। इस दौरान अरैल घाट से लौटते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को काला झंडा दिखाकर विरोध किया।

सपा सांसद ने जताया विरोध
इलाहाबाद का नाम बदले जाने का सपा सांसद ने विरोध किया।फूलपुर से सपा सांसद नागेन्द्र सिंह पटेल ने कहा नाम बदलने से ज्यादा कुम्भ के नाम पर उजाड़े गए लोगों को बसाना जरुरी है। कहा भाजपा नाम बदलकर राजनीतिक फायदा लेने की कोशिश कर रही है। भाजपा ने जनता में विश्वास खो दिया है। इलाहाबाद का नाम बदलकर विश्वास हासिल करना चाहती है। शहर में विकास के नाम पर जो लोग बेघर हुए है।सरकार ने उनके के लिए कोई जबाब नही दिया।विस्थापितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री ने कोई घोषणा नही की। सैकड़ों के तादात में लोग बेघर हुए है।दो चार लोगों की मदद से सबकी छत नही बन सकती।नैनी के अरैल के पास सपा कार्यकर्त्ता शिव यादव ने सीएम को काला झंडा दिखाया। शिव यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया और नैनी थाने ले गई।

दीपावली से पहले होगा नया नाम
शहर के नाम बदले जाने के प्रस्ताव के बाद से ही जिस तरह विरोध का शुरू हुआ है।इससे यह तय माना जा रहा है कि आने वाले समय में सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन हो सकता है। बता दें कि कुंभ के आयोजन को लेकर राज्यपाल राम नाईक की अध्यक्षता में बनाए गए मार्गदर्शक मंडल कि शनिवार की शाम संगम नगरी में पहली बैठक आयोजित हुई। इसमें मुख्यमंत्री राज्यपाल सहित हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डीबी भोसले और शहर के तमाम शिक्षक सामाजिक कार्यकर्ता संत और धार्मिक मठ मंदिरों के लोग शामिल हुए। जिसमें राज्यपाल ने बैठे हुए सभी लोगों से हाथ उठाकर नाम के बदलाव के प्रस्ताव पर समर्थन मांगा और कहा कि जनमानस की आस्था को देखते हुए प्रयाग को उसके प्राचीन नाम से ही जाना जाए। इसके लिए उन्होंने तत्काल सरकार से कैबिनेट में प्रस्ताव पास कर प्रयागराज नामकरण करने का निर्देश भी दिया। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली से पहले इलाहाबाद प्रयाग राज के नाम से ही जाना जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो