scriptइलाहाबाद में ठंड के कारण 12वीं तक के स्कूल बंद | Schools closed till 12th due to cold weather in Allahabad | Patrika News

इलाहाबाद में ठंड के कारण 12वीं तक के स्कूल बंद

locationप्रयागराजPublished: Jan 04, 2018 10:34:51 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

इतने दिन तक डीएम ने बंद कराया स्कूल

इलाहाबाद. यूपी में मौसम की आंख मिचौली ने मुसीबत बढ़ा दी है। पारे में उतार-चढ़ाव जारी है। कड़ाके की ठण्ड एवं शीतलहर के चलते इलाहाबाद के जिलाधिकारी सुहास एल वाई के निर्देश पर कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों को सात जनवरी तक के लिये बन्द कर दिए गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी ने जिले में कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों को आगामी सात जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिये हैं।
गलन बढ़ने से रात में पाला पड़ने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में फसलों पर भी खतरा मंडरा रहा है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि आसमान साफ होने के बाद शीत लहर का प्रकोप बढ़ेगा। इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस है।

बता दें कि पूरे दिन ठण्डी हवाएं अपना कहर बरपा रहा है। शाम ढलते ही गलन बढ़ती जा रही है और कोहरा छा गया। अलाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से खुले आसमान के नीचे रहने वालों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। पिछले कई दिनों से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। रविवार को सूर्यदेव ने दर्शन तक नहीं दिया। हालांकि शनिवार को धूप जरूर खिली थी लेकिन शाम ढलते ही भीषण कोहरा छा गया था। नववर्ष के पहले दिन हल्की धूप खिलने से लोग घरो से बाहर तो जरूर निकले लेकिन शाम को ठंड बढ़ते ही सड़कों पर सन्नाटा छाने लगा। नगर पालिका प्रशासन भले ही यह दावा करने से नहीं चूक रहा है कि अलाव की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। हकीकत इसके ठीक विपरीत है । गिने चुने स्थानों पर ही अलाव जल रहे हैं। बस स्टेशन पर बनाए गए रैन बसेरे को भी हटा लिया गया है। इससे रात के समय दूरदराज से आने वाले यात्रियों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो