scriptनीतीश के डीएनए के बाद भाजपाइयों ने अखिलेश यादव के DNA पर उठाया सवाल, दिया विवादित बयान | Siddharth nath sing controversial statement About akhilesh yadav DNA | Patrika News

नीतीश के डीएनए के बाद भाजपाइयों ने अखिलेश यादव के DNA पर उठाया सवाल, दिया विवादित बयान

locationप्रयागराजPublished: Jun 10, 2018 05:45:41 pm

नीतीश के डीएनए के बाद भाजपाइयों ने अखिलेश यादव के DNA पर उठाया सवाल, दिया विवादित बयान

Siddharth nath sing controversial statement About akhilesh yadav DNA

नीतीश के डीएनए के बाद भाजपाइयों ने अखिलेश यादव के DNA पर उठाया सवाल, दिया विवादित बयान

इलाहाबाद. भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता और सूबे के स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर विवादित बयान दिया है। बता दें कि, रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र शहर पश्चिमी में कई कार्य योजनाओं के शुभारंभ और मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के साथ को मीडिया से रूबरू हुए थे।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्रियों के आवास खाली करने को लेकर मीडिया ने सवाल किया, जिसमें पूर्व सीएम अखिलेश यादव के आवास खाली करते समय तोड़फोड़ किये जाने के सवाल पर पूरी सपा सहित अखिलेश यादव पर हमला बोल दिया। स्वास्थ एवं चिकित्सा मंत्री प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि, ये दुर्भाग्य पूर्ण है। उस घर मे अखिलेश यादव का पैसा नहीं टैक्स पेयर जनता का लगा था। उसको बर्बाद कर दिया है।

वहीं सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि, यह डीएनए समाजवादी पार्टी का है। अब जिसके सरगना अखिलेश यादव हैं। यह उनके डीएनए का असर है। पहले समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव प्रदेश को ध्वस्त करने में लगे थे। अब वो वही काम घर को ध्वस्त कर जनता की गाढ़ी कमाई बर्बाद किये हैं।

जबकि सरकारी आवास में लगे पैसे जनता की गाढ़ी कमाई के हैं और मुख्यमंत्री जैसे दायित्व पर रहने के बाद उनसे इस तरह के कामों की अपेक्षा नहीं थी। इसे उनके डीएनए का ही असर कहा जा सकता है, और कुछ नहीं।
बता दें कि, मुख्तार अब्बास नकवी स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के विधानसभा क्षेत्र शहर पश्चिमी में कौशल विकास योजना का शुभारंभ करने के साथ ही लोक सेनानीयों से मुलाकात की। साथ इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ में मुख्तार अब्बास नकवी ने संगठनात्मक तौर पर बातचीत की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो