बरात देखने गई थी बालिका हंडिया कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में मंगलवार की रात किसी की शादी थी। बरात देखते समय एक छह वर्षीय बालिका का मुंह दबाकर हैवान उठा ले गयर और दूर झाडी में ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बालिका को जमकर पिटाई कर जख्मी की। इसके बाद वह अचेत हो गई तो मृत समझ घर के पास फेंक कर फरार हो गया।
रातभर परिजन रहे खोजते बारात देखने है बालिका जब घर वापस नहीं लौटी तो परिजन रात भर खोजते रहे। सुबह देखा तो घर के कुछ दूर युवती बेहोश हालात में पड़ी मिली। लोगों ने खून से लथपथ बेहोशी की हालत में सुबह बेहोशी हालत में बालिका को देखा। स्थानीय निजी अस्पताल में उसे गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बालिका के साथ दुष्कर्म व मारपीट की घटना की बात कही। इसके बाद जिला महिला अस्पताल में बालिका भर्ती परिवार के लोगों ने हंडिया पुलिस को सूचना दी।
कुछ ही देर में मौके पर पहुंचे हंडिया इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार दुबे बालिका को लेकर आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। महिला चिकित्सक ने दुष्कर्म की पुष्टि करते हुए जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले की जानकारी होते ही बालिका के परिवार के सदस्यों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने भी पहुंचकर जांच-पड़ता की। मामले में जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी।