scriptशाही अंदाज में निकली तीज की सवारी, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ आर्नर | Patrika News
अलवर

शाही अंदाज में निकली तीज की सवारी, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ आर्नर

8 Photos
7 years ago
1/8

अलवर में तीज के अवसर पर पूर्व राजपरिवार की ओर से महल चौक स्थित जनानी डयोढ़ी से बैंडबाजे के साथ परंपरागत रूप से तीज माता की सवारी निकाली गई। तीज को पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर सम्मान दिया।

सवारी में बैंडवादक सावन के गीतों की स्वर लहरियां बिखेरते हुए चल रहे थे। पीछे पीछे महिलाएं हरियाली तीज के गीत गा रही थी। तीज की सवारी महल चौक से एसबीआई बैंक के पास से होते हुए सागर जलाशय पर पहुंची। यहां तीज माता को पानी पिलाने की रस्म हुई।


सभी फोटो : अंशुम आहूजा

2/8

सागर की परिक्रमा के बाद सवारी वापस जनानी डयोढ़ी पहुुंची। तीज माता के दर्शन कर महिलाओं ने पति की लंबी आयु की कामना की। पूर्व राजपरिवार की ओर से सभी को घेवर का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर तीज की सवारी के नीचे से निकलने की परंपरा को भी निभाया।

महिलाओं ने छोटे बच्चों को गोद में लेकर तीज की सवारी के नीचे से निकाला। तीज के मौके पर सागर और महल चौक पर मेला भरा। तीज की सवारी देखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे पहुंचे। बच्चों के लिए झूला और खानपान की दुकानें सजी हुई थी।

3/8

राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय नजर बगीची पर हरियाली तीज के अवसर पर पौधारोपण किया गया। सीओ स्काउट प्रमोद शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर 20 फलो के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर डा.रामानंद यादव ने  राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे स्काउटस को स्काउस का धर्म बताते हुए अधिक से अधिक से पौधे लगाने की बात कही।

दुर्गा महिला शक्ति वाहिनी की ओर से तीजोत्सव मनाया गया। नई सड़क से गाजे बाजे के साथ महिलाएं त्रिपोलिया महादेव मंदिर पहुंची। अध्यक्ष भावना जोशी ने बताया कि यहां पर पार्वती मैया की पूजा अर्चना कर श्रृंगार पिटारा चढ़ाया गया। इस अवसर पर विमला, कौशल, कमलेश,अंजू, रेखा सहित अन्य महिलाएं शामिल थी।

4/8

सावन मास में आने वाली  हरियाली तीज बुधवार को जिले भर में आस्था के साथ परंपरागत रूप में मनाई गई। तीज पर एक आेर बाजारों में घेवर और फीणी की मिठास घुली हुई थी, तो दूसरी और महिलाएं झूले की मस्ती में सराबोर नजर आई, बाजारों में रंग बिरंग लहरियां के रंग बिखरे हुए थे। हर तरफ उल्लास और उत्साह का माहौल था। सुबह से लेकर रात तक तीज पर्व की रौनक बनी रही।

तीज के मौके पर अवसर पर शहर में विभिन्न संगठनों और संस्थाओं की ओर से तीजोत्सव का आयोजन किया गया। सामूहिक रूप से महिलाओं ने झूला झूला और तीज के गीत गाए।

5/8

राज्य बाल अधिकार आयोग के निर्देश पर सौनावा स्थित आरती बालिका गृह में तीजोत्सव मनाया गया। बालिकाओं के लिए झूला डाला गया और उन्हें घेवर, फीणी आदि की मिठाई बांटी गई। पहली बार आयोजित इस कार्यक्रम में बालिकाएं काफी खुश थी।

इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के सदस्य, जेजे बोर्ड की पूर्व सदस्य एडवोकेट रेणू गुप्ता, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक नवल खान सहित अन्य लोग उपस्थित थे। बालिका गृह की अधीक्षिका मीरा सैनी ने बताया कि इनर व्हील क्लब की ओर से बालिकाओं को गिफ्ट दिए गए। बालिका गृह के संचालक चेतराम सैनी ने बताया कि एक दिन पूर्व सिंजारे पर बाल कल्याण समिति की सदस्य दया गोयल ने बालिकाओं के हाथों में मेंहदी रचाई।

6/8

जयकृष्ण क्लब में वामा क्लब की तरफ से अलवर ' रंगीता वामाÓ की थीम पर तीजोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया । क्लब की सदस्यों ने चार रंगों - लाल - लालिमा, नीला - नीलोफर, पीला - यलो शाइन और गुलाबी - गुलाबो पर  रंगारंग प्रस्तुतियां दी। सचिव ममता खन्ना ने बताया कि सभी को तीज पर्व का महत्व बताया गया।

काला कुआं सैक्टर 9 स्थित तिलक पार्क विकास समिति की ओर से तीजउत्सव का आयोजन किया गया। तीज के मौके पर यहां लगे झूलो को सजाया गया।  सबने बारी बारी से झूला झूला। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विपिनलता सिंघल थी। अध्यक्षता मनोनीत पार्षद एवं शहर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी कंवर ने की।

7/8

विशिष्ट अतिथि सरोज अग्रवाल एवं सुशीला यादव थी। कार्यक्रम का आयोजन मंडल की महिला सदस्य इंद्रा पारीक, सुशीला देवी, शीला गौतम, कैलाशी देवी, मीरा मीना, शशि शर्मा, नीता विजय, दीपा योगी, पुष्पा शर्मा, विनय गंगावत, जम्मी देवी, तारा देवी, भगवानी बत्रा आदि उपस्थित थी।

नेशनल बीएड कॉलेज में भी तीजोत्सव का आयोजन किया गया। प्राचार्य गीता दहिया ने छात्राओं को तीज पर्व का महत्व बताया। छात्राआें को तीज पर पेड लगाने और झूला झूलने का संकल्प भी दिलवाया। सभी ने महाविद्यालय में झूला झूला और रूमाल झपटटा आदि  छोटे छोटे खेल खेले।

8/8

उधर, जिला महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शहर अध्यक्ष लीली यादव के नेतृत्व में स्कीम नं. 8 गांधी नगर स्थित पार्क में तीजोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की ओर से गीत-मल्हार गाकर एवं झूलाझूल कर पारम्परिक रीति रिवाज से तीज त्यौहार का आनंद उठाया।


इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव श्वेता सैनी, प्रेमलता, सुनीता खण्डेलवाल, राखी खण्डेलवाल, आशा, बबली, विमला, कौशल्या, सविता, वन्दना शर्मा, भगवती सैनी, मधू यादव, सन्तोष, सुनीता, सुमन, काजल वर्मा, सोना देवी, माया सैनी, पिंकी सैनी एवं गीता मीणा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.