scriptबीच शहर में इलाहाबाद के सोहराबुद्दीन की गोली मारकर हत्या | Sohrabuddin murder in Allahabad News in Hindi | Patrika News

बीच शहर में इलाहाबाद के सोहराबुद्दीन की गोली मारकर हत्या

locationप्रयागराजPublished: Sep 05, 2017 10:05:00 am

सिविल लाइंस इलाके में बदमाशों ने मारी गोली, कल है सीएम योगी आदित्यनाथ का इलाहाबाद दौरा, कानून व्यवस्था पर लगा सवालिया निशान

Murder

बीच शहर में इलाहाबाद के सोहराबुद्दीन की गोली मारकर हत्या

इलाहाबाद. शहर में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर शहर के बीचोंबीच इलाके में अपराधियों ने सरे राह हत्याकांड को अंजाम देकर पुलिस को कड़ी चुनौती दी है। इसके साथ ही फिर से जिले में कानून व्यवस्था पर सवाल उठ गए हैं। बता दें कि शहर के सिविल लाइंस इलाके में सीएवी इंटर कॉलेज के पास बदमाशों ने एक युवक को गोली मार हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मात्र 2000 रुपए के विवाद के लिए युवक की हत्या की गई। मृतक के परिवार वालों ने मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस जांच में जुटी है।
दो हजार के लिए हत्या 


शहर के अकबरपुर करेली के रहने वाले सोहराबुद्दीन उर्फ सानू सिविल लाइंस इलाके के सीएवी इंटर कॉलेज के पास रिक्शे की खटाल थी। जहां वह रहा करता था। बताया जा रहा है कि सानू ने सलीम नाम के व्यक्ति को 2000 रूपये उधार दिए थे और सलीम पैसे वापस नहीं कर रहा था। रविवार की शाम सलीम और सानू के बीच पैसे को लेकर विवाद हुआ जिस पर नाराज होकर सानू ने सलीम को पीट दिया। इसके बाद सलीम, सानू को जान की धमकी देकर वहां चला गया।
यह भी पढ़ें- छेड़खानी का विरोध करने पर युवक ने की फायरिंग, पब्लिक ने की जमकर पिटाई 

गोली मार कर फरार हुआ अपराधी


बीती रात तकरीबन आठ बजे सानू खटाल के पास बैठा था। तभी सलीम कुछ लोगों के साथ आया और गाली देते हुए सानू से हाथापाई करने लगा। थोड़ी देर बाद लोग इकट्ठे होने लगे तो सलीम में सानू पर फायर झोंक दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सलीम अपने साथियों के साथ फरार हो गया। सीएवी के आस पास के इलाके में गोली मारने की घटना से लोग हैरान रहे। सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने उस इलाके की सभी दुकानों को बंद करा दिया है और सीओ सिविल लाइंस के मुताबिक जल्द ही हत्याकांड में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी होगी।
सीएम के आने से पहले फिर हुई हत्या


एक बार फिर शहर में हत्याकांड को अंजाम देकर अपराधियों ने पुलिस की बोलती बंद कर दी है। बता दें कि इसके पहले भी मुख्यमंत्री के आगमन से ठीक एक दिन पहले पुलिस लाइन के सामने एक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एक बार फिर कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इलाहाबाद में आगमन है। उनके आने से पहले अपराधियों ने शहर के पॉश इलाके सिविल लाइंस में हत्याकांड को अंजाम देकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
by Prasoon Pandey

ट्रेंडिंग वीडियो