scriptसपा नेता ने की फिसली ज़ुबान ‘भगवाधारी सरकार से कोई आए तो बेलन लेकर दौड़ा लेना’ | sp mahila president lilawati kushwaha comment on saffron government | Patrika News

सपा नेता ने की फिसली ज़ुबान ‘भगवाधारी सरकार से कोई आए तो बेलन लेकर दौड़ा लेना’

locationप्रयागराजPublished: Oct 07, 2021 08:07:39 pm

Submitted by:

Dinesh Mishra

सपा प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने प्रयागराज में एक सम्मेलन के दौरान कहा कि, मुलायम सिंह यादव सरकार मे महिलाओं को 35% आरक्षण नेता जी की ही दें है। आज बड़ी संख्या मे महिलाएँ ज़िला पंचायत, ब्लाक प्रमुख से लेकर बीडीसी सदस्य और विधान सभा मे आधी आबादी की आवाज़ बनी हैं।

sp.jpg

Lilawati Kushwaha with Members

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

प्रयागराज. समाजवादी पार्टी के महिला सम्मेलन मे प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने बेरोज़गारी महिला उत्पीड़न बलात्कार की प्रदेश मे बाढ़ और महंगाई के मुद्दे पर भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होने कहा कि, महिलाओं से बच्चों को शिक्षित बना कर डॉक्टर, इन्जीनियर, शिक्षक बनाने पर ज़ोर दिया। उन्होने कहा कि, इस बार एकादशी से पहले सूप पीट कर दलिद्दरी दूर करने की कूरीति को तिलांजली देना चाहिए। बच्चों की शिक्षा के स्तर मे सुधार लाकर उनके भविष्य सुधारने की बात कही। सूप पीटने से दलिद्दरी तो नहीं दूर होगी, लेकिन तीन सौ रुपये का सूप खरीदने से योगी और मोदी सरकार को फाइदा जरूर होगा। मोदी सरकार की वजह से ही आर्थिक स्थिती खराब हो रही है।
उन्होने सपा प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने कहा कि, मुलायम सिंह यादव सरकार मे महिलाओं को 35% आरक्षण दिलवाने का जिक्र करते हुए कहा की मुलायम सिंह की ही देन है जो आज बड़ी संख्या मे महिलाएँ ज़िला पंचायत ब्लाक प्रमुख से लेकर बीडीसी सदस्य और विधान सभा मे आधी आबादी की आवाज़ बनी हैं।
महिलाओं से भाजपा सरकार के खात्मे और अखिलेश यादव सरकार बनाने के आहृवान के साथ हाँथ उठवा कर उत्तर प्रदेश मे समाजवादी सरकार बनाने की बात कही।

लीलवाती कुशवाहा ने कहा कि, भगवाधारी व बलात्कारी सरकार का कोई भी सदस्य अगर आप के दरवाज़े पर वोट मांगने आए। तो उसे बेलन लेकर दौड़ा लेना। सम्मेलन मे नवरात्र के प्रथम दिन होने पर दुर्गा शक्ति आदि शक्ति का महिलाओं को रुप बताते हुए कहा कि, महिलाएँ अब मन की बात नहीं सुनती हैं। बल्कि अखिलेश यादव की दिल की बात सुनती हैं। अब उत्तर प्रदेश मे भी बंगाल की तर्ज पर खेला होबे।
4 किलो चावल देकर झोला छाप सरकार हमारे सम्मान से खेल रही

केन्द्र व प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा चार किलो गेँहू और चार किलो चावल देकर झोला छाप सरकार हमारे सम्मान को अपने वोट की खातिर गिरवीं रखना चाहती है। हम महिलाओं ने ठान लिया है इस ग़रीबों की बेइज्जती करने वाली सरकार को बेदखल कर ही दम लेंगे।
महिला सभा की ज़िलाध्यक्ष अनीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता व महिला सभा की महानगर अध्यक्ष मंजू यादव के संचालन मे जार्जटाउन कार्यालय के बाहर विशाल पण्डाल मे पूर्व विधायक समेत समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो