scriptक्या आप को पता है सहजन के फूल, पत्ती और फल का चमत्कारी गुण, स्वास्थ्य के लिए है बेहद फायदेमंद | The miraculous properties of drumstick flowers, leaves and fruits | Patrika News

क्या आप को पता है सहजन के फूल, पत्ती और फल का चमत्कारी गुण, स्वास्थ्य के लिए है बेहद फायदेमंद

locationप्रयागराजPublished: Apr 05, 2022 05:40:10 pm

Submitted by:

Sumit Yadav

बाल विकास परियोजना अधिकारी शहर प्रथम संजिता सिंह ने सभी लाभार्थियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सेविकाओं को सहजन का पौधा देते हुए इसके लाभ बताए। उन्होंने कहा कि शरीर के लिए सबसे फादेमंद सहजन का फल होता है। इस फल की सब्जी बनाकर लोग खाते हैं।

क्या आप को पता है सहजन के फूल, पत्ती और फल का चमत्कारी गुण, स्वास्थ्य के लिए है बेहद फायदेमंद

क्या आप को पता है सहजन के फूल, पत्ती और फल का चमत्कारी गुण, स्वास्थ्य के लिए है बेहद फायदेमंद

प्रयागराज: सहजन के बारे में हर कोई जानता है। सहजन गर्मियों के समय में फल लगता है। लेकिन बहुत ही कम लोग को पता होगा इसके चमत्कारी गुण के बारे में। यह आप के स्वास्थ्य के लिए बेहद गुणकारी होता है। सहजन की पत्ती, फल और फूल को किसी भी रूप में लिया जा सकता है। यह हमारे शरीर के लिए अत्यंत उपयोगी है। इन दिनों बाजार में यह फल खूब बिक रहा है।
सहजन के यह है लाभ

प्रयागराज जिला में आयोजित पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम में सहजन के लाभ के बारे में बताया गया। आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम मनाते हुए सभी को सहजन के पौधे दिए गए। इसमें बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बाल विकास परियोजना अधिकारी शहर प्रथम संजिता सिंह ने सभी लाभार्थियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सेविकाओं को सहजन का पौधा देते हुए इसके लाभ बताए। उन्होंने कहा कि शरीर के लिए सबसे फादेमंद सहजन का फल होता है। इस फल की सब्जी बनाकर लोग खाते हैं।
यह भी पढ़ें

यूपी के इस जिले में घटी बड़ी वारदात, दरोगा के बेटे की गोली मारकर हत्या, दो गिरफ्तार

आयुर्वेदिक हास्पिटल नगर झूंसी की डाक्‍टर श्‍वेता सिंह ने महिलाओं, किशोरियों को एनीमिया के कारण, दुष्प्रभाव, व उसके सुधार की जानकारी दी। संजिता सिंह ने किशोरियों गर्भ धात्री महिलाओं को खान-पान, साफ-सफाई के विषय बताते हुए आयरन की गोलियों के सेवन का तरीका बताया। एनीमिया से होने वाली शारीरिक व मानसिक क्षति से बचने के उपाय बताए। साथ ही जल प्रबंधन, जल संरक्षण के बारे में भी बताया। गर्भवती महिलाओं को पांच प्रकार के खाद्य पदार्थ, नियमित जांच, कैल्शियम आयरन के महत्त्व की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें

प्रयागराज मेडिकल कालेज में 40 सीटों पर बीएससी नर्सिंग में प्रवेश शुरू, जानिए अपडेट

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषण प्रदर्शनी, रेसपी प्रतियोगिता का आयोजन किया। पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम में आए हुए बच्चों का वजन हाइट नापी गई। शिक्षिका अलका जायसवाल और सीमा सिंह ने आहार के बारे में बताया। मुख्य सेविका बबीता शहर ने किशोरियों को साफ सफाई, बढ़ती उम्र में होने वाले परिवर्तन के बारे में जागरूक किया ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो