घटना की जानकारी होते ही मौके पर एसपी यमुनापार और सीओ पहुंचकर छानबीन कर रहे हैं। परिवार के लोगों ने गांव के एक शख्स पर आरोप लगाया है जो समाजवादी पार्टी से जुड़ा है और भाजपा की जीत के बाद खुशी जताने पर बृजेश से झगड़ा कर लिया था। आऱोप है कि वह शख्स जुए का अड्डा चलवाता है। उस पर ही कत्ल का शक है।
क़ातिलों ने मारी पांच गोली घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिवार के लोग भी आकर रोने-बिलखने लगे। मौके पर पुलिस को कारतूस का खोखा मिला। पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों से बातचीत की जा रही है। फिलहाल कातिलों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। बताया गया कि मृतक के पिता भाजपा नेता थे।
नवाबगंज में भी हत्या प्रयागराज में यमुनानगर में हत्या हुआ तो वहीं गंगापार नवाबगंज इलाके के रामपुर गांव के 28 वर्षीय नीरज मिश्रा का रेलवे ट्रैक पर सुबह शव मिलने पर परिवार के लोग आक्रोशित होकर शव के पास धरने पर बैठ गए। कत्ल का आरोप लगाते हुए वे एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। घटनास्थल पर सीओ सोरांव कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर परिवार के लोगों से बात कर रहे हैं। नीरज के पिता शिवमूरत मिश्रा का निधन हो चुका है। घटना पर अभी रहस्य बना हुआ है। मामले में पुलिस अभी जांच में जुटी है।