scriptतेजी से बढ़ रहा है गंगा-यमुना का जलस्तर, घाटों से सामान समेटने लगे पुरोहित | The water level of Ganga-Yamuna is rising | Patrika News

तेजी से बढ़ रहा है गंगा-यमुना का जलस्तर, घाटों से सामान समेटने लगे पुरोहित

locationप्रयागराजPublished: Jul 20, 2022 02:13:11 pm

Submitted by:

Sumit Yadav

प्रयागराज में गंगा-यमुना दोनों नदियों में पिछले हफ्ते से जलस्तर में बढ़ोत्तरी को लेकर बाढ़ नियंत्रण विभाग और जिला प्रशासन की टीम अब निगरानी में लग गए। हर वर्ष की भांति इस वर्ष बाढ़ की संभावना अधिक है जिसको लेकर तैयारी भी शुरू हो गई है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को एहतियात बरतने को कहा गया है। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के त्रिवेणी संगम पर जलस्तर बढ़ने के बाद तीर्थ पुरोहित अपने तख़्त सामान समेटकर पीछे आने लगे हैं।

तेजी से बढ़ रहा है गंगा-यमुना का जलस्तर, घाटों से सामान समेटने लगे पुरोहित

तेजी से बढ़ रहा है गंगा-यमुना का जलस्तर, घाटों से सामान समेटने लगे पुरोहित

प्रयागराज: संगमनगरी प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है। लगातार दूसरे प्रदेशों में हो रही बारिश की वजह से दोनों नदियों में जलस्तर बढ़ रहा है। पहाड़ी भागों में हो रही बारिश की वजह से इसका असर अब प्रयागराज की दोनों नदियों में देखी जाने लगी है। पिछले एक हफ्ते से लगातार गंगा, टोंस और बेलन नदियों का जलस्तर तेज रफ्तार से बढ़ रहा है। नदियों में लगातार बढ़ रहा जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन ने तटीय इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ घाटों को डूब जाने से तीर्थ पुरोहित अपने-अपने सामान को सुरक्षित स्थान पहुंचाने में जुटे हैं।
निगरानी के लिए तैयार हुआ सरकारी अमला

प्रयागराज में गंगा-यमुना दोनों नदियों में पिछले हफ्ते से जलस्तर में बढ़ोत्तरी को लेकर बाढ़ नियंत्रण विभाग और जिला प्रशासन की टीम अब निगरानी में लग गए। हर वर्ष की भांति इस वर्ष बाढ़ की संभावना अधिक है जिसको लेकर तैयारी भी शुरू हो गई है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को एहतियात बरतने को कहा गया है। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के त्रिवेणी संगम पर जलस्तर बढ़ने के बाद तीर्थ पुरोहित अपने तख़्त सामान समेटकर पीछे आने लगे हैं। इसके साथ ही दुकान लगाने वाले दुकानदार भी पीछे हटने लगे हैं।
बाढ़ का पानी पहुंच जाता है कई मुहल्ले तक

प्रयागराज में गंगा- यमुना बारिश के मौसम में हर साल ज़बरदस्त तबाही मचाती है। दर्जनों मोहल्लों की इमारतें एक मंज़िल तक पानी में डूब जाती हैं। करीब महीने भर तक हाहाकार मचा रहता है। इस बार अभी बाढ़ जैसे हालात तो नहीं है, लेकिन सरकारी अमले ने एहतियातन कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। लगातार हालात पर नज़र रखी जा रही है। इसके साथ ही हालात बिगड़ने पर खोले जाने वाली बाढ़ चौकियों व राहत केंद्रों की लिस्ट भी तैयार की जा रही है।
यह भी पढ़ें

सीजीएसटी अधिनियम के तहत उल्लंघन का उल्लेख करना पर्याप्त नहीं- इलाहाबाद हाईकोर्ट

बिना बारिश के बढ़ रहा है जलस्तर

प्रयागराज में राहत है कि अभी मानसून नहीं आया है। तेज बारिश अभी नहीं हुई है। लगातार बारिश से भी गंगा-यमुना दोनों उफान पर हो जाती है लेकिन बिना बारिश के इस गंगा-यमुना में जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो