scriptपुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गोली लगी, एसआरएन में भर्ती | Three gangsters shot in police encounter allahabad | Patrika News

पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गोली लगी, एसआरएन में भर्ती

locationप्रयागराजPublished: Jul 05, 2019 07:59:08 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

पहले पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगे, फिर फायर झोंक दिया

up news

पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गोली लगी, एसआरएन में भर्ती

प्रयागराज. जिले के सोरांव थाना इलाके के लूसन का पुलिया के पास शुक्रवार की भोर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली से तीन बदमाश घायल हो गये। कुल चार को पुलिस ने धर दबोचा। जख्मी बदमाशों को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां अब इन सभी का हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
लगातार जिले में हो रहे आपराधिक मामलों के बाद पुलिस पूरी तरह से चौकन्ना है। रात भर गश्त के साथ ही सभी थानों को खास निर्देश है कि आपराधिक मामलों पर किसी तरह की ढिलाई न बरतें। सीएम की सख्ती के बाद हर रोज की तरह शुक्रवार को भी पुलिस गश्त पर थी। पुलिस की नजरों के पास से तीन बदमाश वहां पहुंचने के बाध तेजी से भागने लगे। पुलिस ने इन बदमाशों का पीछा किया तो उधर से फायरिंग झोंकी गई। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इससे तीन बदमाशों के पैर में गोली लग गई। उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस शहर के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां शुक्रवार की शाम को इनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
किसे किसे लगी गोली
पुलिस की गोली से घायल बदमाशों में

गुलजार 26 पुत्र अकबाल निवासी बागी, थाना मउआइमा
बारुद उर्फ शाहआलम 22 पुत्र गुलहसन निवासी राममजहा थाना मांडा
शाह हुसैन 22 पुत्र गुलहसन निवासी राममजहा थाना मांडा
यह हुआ था फरार

पुलिस मुठभेड़ में चौथा बदमाश शाकिब 18 पुत्र जमील निवासी मोहदजा थाना मउआइमा फरार हो गया था। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से असलहे और बाइक बरामद हुई है।
दस दिन पहले भी लगी थी दो बदमाशों को गोली
इसी तरह का मामला जिले में 10 दिन पहले भी आया था। बारा इलाके के घूरपुर में पुलिस टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इसमें दो बदमाश पांव में गोली लगने से घायल हो गए थे। पुलिस ने मौके से तीनों को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों घायल इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद इन्हे भी जेल भेज दिया गया था।

ट्रेंडिंग वीडियो