script

BJP सांसद विनोद सोनकर के ब्राह्मण विरोधी FB पोस्ट से मचा हड़कम्प, अब कहा मेरी गलती नहीं

locationप्रयागराजPublished: Mar 22, 2018 09:43:36 pm

यूपी के बीजेपी सांसद विनोद सोनकर के ब्राह्मण विरोधी फेसबुक पोस्ट से हड़कम्प मचने के बाद सामने आकर कहा मैंने नहीं हैकर ने किया।

Vinod Sonkar Facebook Post

विनोद सोनकर का फेसबुक पोस्ट

कौशाम्बी. भाजपा के कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर ने अपने फेसबुक पर ब्राह्मण विरोधी पोस्ट पर हंगामा मचने के बाद उन्होंने इसपर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि उनका फेसबुक हैक कर यह पोस्ट किया गया है। बता दें कि उनके पोस्ट में बहुजन समाज को भारत का मूल निवासी बताते हुए और कई सारी बातें लिखी गयी थीं। 2014 में भी उनके फेसबुक से तिरंगे को लेकर एक पोस्ट हुआ था, जिस पर बवाल मचने के बाद उन्होंने तब भी अपने फेसबुक के हैक होने क बीत कही थी। उन्होंने कहा है कि इस बात की शिकायत उन्होंने फेसबुक से की है। हालांकि इस मामले में उन्होंने केन्द्र और सूबे में अपनी सरकार होने के बावजूद साइबर सेल या पुलिस से शिकायत नहीं की है।

बताते चलें कि कौशाम्बी से बीजेपी सांसद विनोद सोनकर के फेसबुक वाल पर बुधवार की रात एक फेसबुक पोस्ट होने के बाद हंगामा मच गया। इस पोस्ट में उन्होंने कुछ ब्राह्मण विरोधी बात भी लिखी थी। उनके पोस्ट में बहुजन समाज को भारत का मूल निवासी बताते हुए लिखा गया था कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने भारत के मूल निवासी बहुजन समाज को सार्वजनिक स्थान से पानी पीने का हक दिलाने के लिये मनुवादी ब्राह्मणों के खिलाफ चवरदार तालाब आंदोलन किया था। और हमारे समानता और हक की लड़ाई लड़ी थी। उनके वाल पर इस पोस्ट के हाने के बाद ब्राह्मणों की नाराजगी उनके खिलाफ बढ़ गयी। कौशाम्बी, इलाहाबाद और प्रतापगढ़ के ब्राह्मणों में इसे लेकर नाराजगी रही। परशुराम सेना के प्रदीप ने तो इसके खिलाफ लखनऊ में सचिवालय के सामने प्रदर्शन तक करने की बात कही।

बता दें कि इसके पहले 2014 में भी अपने एक फेसबुक पोस्ट को लेकर विरोद सोनकर निशाने पर थे। उस समय के उनके पोस्ट में तिरंगे को लेकर कुछ ऐसी बातें लिखी गयी थीं, जिससे लोग नाराज हो गए थे। उस दौरान भी वह सामने आए और अपना फेसबुक हैक कर किसी दूसरे द्वारा पोस्ट किये जाने की बात कही थी।

ट्रेंडिंग वीडियो