script

प्रयागराज में नई जगह पर लगी पंडित नेहरू की प्रतिमा, उत्तरप्रदेश के राज्यपाल ने किया अनावरण

locationप्रयागराजPublished: Nov 14, 2018 03:12:01 pm

विकास कार्य के दौरान प्रथम प्रधानमंत्री की प्रतिमा हुई थी स्थान्तरित, कांग्रेस ने किया था जबरदस्त विरोध

up governor ram naik

pandit jawagar lal neharu

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक बुधवार को प्रयागराज पंहुचे। उन्होंने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रयागराज के बालसन चौराहे पर पंडित नेहरू को नमन किया। इस दौरान भाजपा सांसद श्यामाचरण गुप्ता भी मौजूद थे। देश के पहले प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। राज्यपाल ने कहा कि वे प्रदेश में सभी महापुरुषों के जन्मदिन और पुण्यतिथि पर उनकी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं।

पंडित नेहरू के समय में उनके समकालीन महापुरुषों को उचित सम्मान न दिये जाने के सवाल पर राज्यपाल ने कहा, महापुरुषों के सम्मान को तराजू में तौला नहीं जा सकता है। सम्मान लेना-देना उस व्यक्ति की समाज में श्रद्धा पर निर्भर करता है। जिनको सम्मान नहीं मिला था उन्हें आज सम्मान मिल रहा है। जो हो रहा है उसकी खुशी मनाइए जो नहीं हुआ उसको लेकर रोना नहीं चाहिये। महापुरुषों का सम्मान सिर्फ सरकार ही नहीं आम जनता भी कर सकती है। राज्यपाल राम नाइक बालसन चौराहे पर स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा का अनावरण किया और श्रद्धासुमन अर्पित किया।

विकास के नाम पर प्रतिमा हटाने का हुआ था विरोध
कुंभ 2019 की तैयारी के मद्देनजर शहर में विकास कार्य चल रहा है। जिसके तहत आनंद भवन के पास बालसन चौराहे पर स्थापित पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा हटा दी गई थी। सड़क चौडीकरण में बाधा बनने के कारण प्रतिमा को स्थानांतरित किया गया था। जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया था। इसके बाद प्रशासन ने सफाई दी थी कि प्रतिमा को नए स्थान पर स्थापित किया जाएगा। नए जगह पर स्थापना के बाद बुधवार को उसका औपचारिक अनावरण राज्यपाल रामनाइक ने किया। बता दें की पंडित नेहरू की यह प्रतिमा उनके पैतृक आवास आनंद भवन के पास है।

ट्रेंडिंग वीडियो