scriptस्वतंत्रता दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने इलाहाबाद में फहराया तिरंगा | UP Health Minister Siddharth Nath Singh hoisted Indian Flag in Allahabad on Independence Day Hindi News | Patrika News

स्वतंत्रता दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने इलाहाबाद में फहराया तिरंगा

locationप्रयागराजPublished: Aug 15, 2017 02:51:00 pm

70 फीट तिरंगे की निकली धूमधाम से शोभा यात्रा

UP Health Minister Siddharth Nath Singh

UP Health Minister Siddharth Nath Singh

इलाहाबाद. संगम नगरी इलाहाबाद में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न जगहों पर ध्वजारोहण किया गया। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने ज्वाला देवी इंटर काॅलेज में झंडा फहराया। इसके अलावा शहर में भी विभिन्न जगहों पर झंडारोहण के साथ विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
15 अगस्त के अवसर पर देश के साथ इलाहाबाद में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से बनाया गया। स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ ने इस अवसर पर शहर के ज्वाला देवी इंटर काॅलेज में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मंत्री सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि लोग, लोकतंत्र को अपना अधिकार तो मानते हैं लेकिन उसके महत्व और उपयोगिता को सही तरीके से नहीं पेश करते। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल जी ने 565 रियासतों को जोड़ कर एक भारत का निर्माण किया था। पंडित जवाहर लाल नेहरू के हाथ में एक स्टेट जम्मू कश्मीर था, जिसे जोड़ना था। लेकिन इसकी हालत आप लोग देख ही रहे हैं।
इस दौरान यहां पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का अयोजन किया गया। इसके बाद यहां से 70वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 70 मीटर का ध्वज यात्रा निकाला गया। यह यात्रा शहर के विभिन्न चैक चैराहों से होते हुए सुभाष चैराहे पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा का चक्कर लगाया। यहां से झंडा यात्रा आजाद चंद्र शेखर पार्क पहुंची। यहां शहीद चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि दी गई।
यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर भी वन्दे मातरम का विरोध, मदरसों में नहीं गाया गया राष्ट्रगीत

शहर में विभिन्न जगहों पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम


स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के विभिन्न स्कूलों के साथ सरकारी कार्यालयों में भी ध्वजारोण किया गया। जिलाधिकारी कार्यालय में डीएम संजय कुमार ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न संस्थाओं की ओर से भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शहर की सड़कों पर युवाओं ने तिरंगे के साथ बाइक रैली निकली। इसके अलावा कई लोगों ने डीजे की धून पर भव्य शोभा यात्रा निकाली।

ट्रेंडिंग वीडियो