script

यूपी का इस शहर में आसमान से बरस रही आग, 48 डिग्री के ऊपर पहुंचा तापमान

locationप्रयागराजPublished: Jun 01, 2019 02:18:03 pm

आसमान से आग बरस रही

heat

kumbh nagari

प्रयागराज। संगम की रेती पर सूर्य देवता बेहद खफा हैं। कुछ माह पहले जहाँ करोड़ो -करोड़ लोग आ रहे थे ।अब वहां के ही लोगों के लिए रहना मुश्किल हो गया है । प्रयाग लगातार पिछले चार दिनों से प्रदेश में अधिकतम गर्मी वाला शहर बना हुआ है। गुरुवार ,शुक्रवार की तरह शनिवार को भी प्रचंड गर्मी ने 25 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए संगम नगरी में अधिकतम तापमान 48.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।जो सामान्य से 7 डिग्री अधिक है। इसके पहले 30 मई 1994 में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

आसमान से आग बरस रही
बीते एक सप्ताह से लगातार प्रयागराज की धरती पर आसमान से आग बरस रही है। यूपी में जहां मथुरा 49 डिग्री के अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, वही सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए तो वही प्रयागराज ने 48.6 डिग्री सेल्सियस गर्मी ने आम जनजीवन को तड़पा दिया।वही तेज़ गर्मी में जितना प्राकृतिक प्रकोप जारी है वही प्रशासनिक जिम्मेदारों की लापरवाही का मामला अब हाईकोर्ट पंहुच गया है। शनिवार को सुबह से एक बार फिर चिलचिलाती धूप ने लोगों का जीना दुश्वार किया है। दिन निकलने से ही मौसम में तेज गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया। सुबह सात बजे ही 34 डिग्री सेल्सियस का तापमान रिकॉर्ड किया गया। दोपहर 12 बजे 40 डिग्री सेल्सियस पंहुच गया शाम तक और बढ़ने की गुंजाइश बनी हुई है।

यह भी पढ़ें

UPPSC : प्रयागराज में बवाल, सुरक्षा बलों से भिड़े प्रतियोगी छात्र, पथराव

सैकड़ों साल पुराने पेड़ काटे
दरअसल कुंभ के दौरान प्रयाग में अंधाधुंध पेड़ों की कटाई हुई स्वयंसेवी संस्थाओं के तमाम विरोध प्रदर्शन के बावजूद प्रशासन ने एक नहीं सुनी। विकास और मार्ग के चौड़ीकरण के नाम पर सैकड़ों साल पुराने पेड़ों को काटा गया। शहर में सिविल लाइन चौराहे पर और स्थानों बारह सौ से अधिक 100 से 200 साल पुरानी नीम और पाकड़ के पेड़ों को काट दिया गया ।शहर में कंक्रीट की बिल्डिंग के अलावा सड़कों पर पेड़ नहीं रहे। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सुनीत द्विवेदी ने बताया कि प्रयागराज तीन ओर से नदियों से घिरा है नदियों में पानी ना होने से रेत का तापमान बहुत तेजी से बढ़ता है। जिसका असर शहर पर दिखाई पड़ रहा है। वही कुंभ के दौरान मार्ग चौड़ीकरण के लिए हजारों पेड़ काटे गए जिसका दंश अब शहर को झेलना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें

पहली बार नहीं हुआ एलटी ग्रेड की परीक्षाओं में खेल, इसके पहले बोर्ड ऑफिस बदल दिया गया था दस्तावेज

कुंभ में हुए थे बड़े दावें
वही कुंभ के समय दिए गये सरकारी आंकड़ों को देखे तो कुंभ से पहले सड़कों के चौड़ीकरण के दौरान अलग-अलग सरकारी एजेंसियों ने शहर में 25 हजार से अधिक पेड़ लगाएं है।कुंभ के दौरान अधिकारियों द्वारा यह बताया गया था कि पेड़ों की नियमित देखभाल होगी। लेकिन आलम यह है की शहर के कुछ महत्वपूर्ण मार्गों के किनारे पेड़ दिख रहे हैं और पेड़ों की सिंचाई हो रही है।शहर के बाकी हिस्सों में पेड़ों का कोई पता नहीं है।तमाम पौधे और पेड़ सूख चुके हैं। बक्शी बांध पर कुंभ के से पहले लगभग 200 से अधिक पौधे सूखे हुए थे। दशा सुमेर घाट और अन्य मार्गों पर लगे पेड़ नहीं बचे हैं शहर में बालसन चौराहे के संगम जाने वाली मार्ग सिविल लाइंस के हॉट स्टेप से सिविल लाइन चौराहे पर जाने वाले मार्ग पर लगे सभी लगभग सूखे है।

यह भी पढ़ें

कुंभ के बाद मिनी कुंभ की तैयारी , शासन से पचास करोड़ स्वीकृत होगा भव्य आयोजन

पर्यावरण का संतुलन बिगड़ा
प्रोफेसर मौषम वैज्ञानिक एलएस ओझा का कहना है कि हरे पेड़ों के काटे जाने से प्रयागराज के पर्यावरण का संतुलन बुरी तरीके से बिगड़ गया है। सड़कें चौड़ी करने के पीछे जो पेड़ों की कटाई हुई है उसका खामियाजा अब यहाँ के रहने वालों को भुगतना पड़ेगा। सरकारी दावा था कि जितने पेड़ काट रहे उसका 10 गुना लगवाया जाएगा। लेकिन शहर का पर्यावरण पूरी तरीके से ध्वस्त हो चुका है। शहर में तेजी से पौधरोपण की जरूरत है। सड़कों के किनारे छोटे -छोटे तालाब भी बनने चाहिए पेड़ों के कटने से तापमान और ज्यादा बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें

देश के एतिहासिक छात्रसंघ को बंद करने की तैयारी, अब नहीं होगा चुनाव

क्या कहते है सरकारी आंकड़े
हाईकोर्ट की एक याचिका में कहा गया है की लाखों पेड़ काटे गये है लेकिन सरकारी आंकड़ों की मानें तो 7000 पेड़ कुंभ मेले के दौरान प्रयागराज, प्रतापगढ़, सहसो, मिर्जापुर, करछना ,जारी मार्गो के किनारे काटे गए थे। जिलाधिकारी के यहाँ से मिली जानकारी के अनुसार 100 से 150 पौधे सड़कों के चौड़ीकरण के बाद प्रत्येक राजमार्गों के किनारे लगाए गए हैं। लेकिन यह पेड़ कहा लगे दिख नही रहे है। 3000 पेड़ सिर्फ शहर के बीचो बीच सिविल लाइंस के एसपी मार्ग नवाब युसूफ रोड पीडी टंडन रोड कानपुर रोड जवाहर लाल नेहरू मार्ग एमजी मार्ग कस्तूरबा गांधी मार्ग पुरानी जीटी रोड राजापुर झलवा मार्ग में काट दिए गए। 10 से 15 हजार पौधे शहर की उन मार्गो के किनारे लगाए गए हैं जिनका चौड़ीकारण किया गया है सरकारी दावे के मुताबिक दश हजार पौधे पीडीए चौड़ीकरण के बाद सड़कों के किनारे लगवाएं है।

कोर्ट पंहुचा मामला
तेज़ धूप के भयंकर प्रकोप से जन जीवन अस्त व्यस्त है। लोगों का घर से निकला दुश्वार हो गया है। राह गिरों के लिए कही भी छाँव नही रहा सैकड़ों साल पुराने और मोटे और बेहद घने पेड़ हुआ करते थे। अब सड़कों के किनारे लगाए गए पौधे ज्यादा बड़े नहीं होंगे। लग रहे पौधे बड़े होने पर आकर्षक दिखेंगे पर छाव नहीं होगी। डिवाइडर पर पौधों की ऊंचाई अधिक नहीं होगी।मतलब अब शहर में छाव नही होगा।वही शहर के बढ़ गए तापमान पर विधि छात्रों की याचिका पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट में केंद्र सरकार को भी जवाब तलब किया है। सरकार से कोर्ट ने पूछा है कि पेड़ों की सुरक्षा और उसकी लगाने की क्या उपाय किए गए हैं। इसकी सुनवाई 12 जुलाई को होनी है।

ट्रेंडिंग वीडियो