UP Politics: गुलशन यादव को सपा ने बनाया प्रतापगढ़ का जिलाध्यक्ष, राजा भैया के सामने लड़ा था चुनाव
इलाहाबादPublished: May 25, 2023 05:25:31 pm
UP Politics: राजा भैया के सामने पहले विधानसभा में फिर निकाय चुनाव में गुलशन यादव फाइट करते दिखे थे।


अखिलेश यादव के साथ गुलशन यादव(बायें) कुंडा विधायक(दायें)
UP Politics: समाजवादी पार्टी ने प्रतापगढ़ से गुलशन यादव को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनाया है। गुलशन यादव प्रतापगढ़ के कुंडा से आते हैं। कुंडा को राजा भैया का गढ़ माना जाता है, जो करीब 3 दशक से इस सीट से विधायक हैं। गुलशन यादव और राजा भैया धुर विरोधी है। राजा भैया के सामने कुंडा सीट पर गुलशन ने 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसके बाद हाल ही में खत्म हुए चुनाव में भी राजा भैया की पार्टी के कैंडिडेट के सामने गुलशन यादव की पत्नी सीमा को सपा ने उतारा था। हालांकि दोनों ही बार राजा भैया की जीत हुई लेकिन गुलशन यादव ने अच्छा मुकाबला किया।