Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बना प्रचंड चक्रवात, यहां शुरू होने वाली है भीषण बारिश, 30-40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
प्रयागराजPublished: Aug 14, 2023 07:54:05 pm
Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम की हालत कभी खुशी-कभी गम जैसी हो गई है। अब मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी किया है। इसके तहत इन जिलों में भीषण बारिश शुरू होने वाली है।


Weather Update Heavy Monsoon Rain Alert in UP
Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम की हालत कभी खुशी-कभी गम जैसी हो गई है। अब मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी किया है। इसके तहत इन जिलों में भीषण बारिश शुरू होने वाली है। शहीद चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के वरिष्ठ कृषि-मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मौजूदा समय में मानसून ट्रफ अमृतसर, चंडीगढ़, बरेली, गोरखपुर, पटना, मालदा से होते हुए पूर्व की ओर नागालैंड की ओर गुजर रही है। चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्रों पर है। पश्चिमी विक्षोभ को मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में देखा जाता है, जिसकी धुरी औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर लगभग 75 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ 32°उत्तर अक्षांश के उत्तर में होती है। उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।