scriptउपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का महिलाओं ने किया विरोध, भीड़ में फसे डिप्टी सीएम, जाने क्यों फूटा महिलाओं का गुस्सा | Women protest against Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya | Patrika News

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का महिलाओं ने किया विरोध, भीड़ में फसे डिप्टी सीएम, जाने क्यों फूटा महिलाओं का गुस्सा

locationप्रयागराजPublished: Jan 23, 2022 03:21:53 pm

Submitted by:

Sumit Yadav

19 जनवरी के शाम से लापता राजीव मौर्या की तलाश में पुलिस की टीम जुटी है। इतने दिन बीत जाने के बावजूद अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। शनिवार को जैसे ही डिप्टी सीएम लापता हुए राजीव मौर्या के घर पहुंचे तो महिलाओं का घेरा उनको रोक लिया। भीड़ में शामिल कुछ लोग उपमुख्यमंत्री के खिलाफ विरोधी नारेबाजी भी कर दी।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का महिलाओं ने किया विरोध, भीड़ में फसे डिप्टी सीएम, जाने क्यों फूटा महिलाओं का गुस्सा

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का महिलाओं ने किया विरोध, भीड़ में फसे डिप्टी सीएम, जाने क्यों फूटा महिलाओं का गुस्सा

प्रयागराज: कौशाम्बी जिले के सिराथू सीट से प्रत्याशी घोषित होने के बाद केशव प्रसाद मौर्य पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र मे प्रचार-प्रसार करने पहुंचे। जैसे ही वह सिराथू विधानसभा क्षेत्र प्रचार के लिए पहुंचे वैसे ही गुलामीपुर गांव में महिलाओं से विरोध का सामना करना पड़ा। महिलाओं ने उपमुख्यमंत्री को रोककर जमकर नारेबाजी की। घंटों बवाल होने के बाद डिप्टी सीएम रवाना हुए।
घर के अंदर नहीं मिला प्रवेश

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को महिलाओं ने घर के अंदर तक नहीं आने दिया गया। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि ये महिलाएं गुलामीपुर गांव की प्रधान के पति राजीव मौर्य के लापता होने को लेकर नाराज हैं, इसलिए ही उन्होंने केशव प्रसाद मौर्य का विरोध किया। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर कई लोग इस विरोध प्रदर्शन को केशव प्रसाद मौर्य और उत्तर प्रदेश सरकार के कामकाज के प्रति लोगों की नाराजगी बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें

बाहुबली अतीक अहमद ने जेल से दिया बेगम को चुनावी मंत्र, इस रणनीति से जितेंगी सीट

इस पूरे मामले में महिलाओं ने जताया विरोध

जिला पंचायत सदस्य पूनम मौर्या के पति राजीव मौर्या के संदिग्ध परिस्थिति में लापता होने के मामले को लेकर महिलाओं ने उपमुख्यमंत्री के सामने विरोध दर्ज किया। 19 जनवरी के शाम से लापता राजीव मौर्या की तलाश में पुलिस की टीम जुटी है। इतने दिन बीत जाने के बावजूद अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। शनिवार को जैसे ही डिप्टी सीएम लापता हुए राजीव मौर्या के घर पहुंचे तो महिलाओं का घेरा उनको रोक लिया। भीड़ में शामिल कुछ लोग उपमुख्यमंत्री के खिलाफ विरोधी नारेबाजी भी कर दी।
यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर किन्नर महामंडलेश्वर ने की भविष्यवाणी, जाने कौन बनेगा यूपी का सीएम

ढूंढ कर निकलेंगे राजीव को

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने परिवार वालों से मिलने के बाद कहा कि राजीव मौर्या को ढूंढने के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। जल्द से जल्द राजीव को ढूंढ निकाला जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो