scriptYash Dayal Love Jihad: गुजरात के गेंदबाज यश दयाल ने इंस्टाग्राम पर लगाई नफरत फैलाने वाली स्टोरी, अब मांग रहे माफी | Yash Dayal Love Jihad posted on Instagram now trolling on twitter | Patrika News

Yash Dayal Love Jihad: गुजरात के गेंदबाज यश दयाल ने इंस्टाग्राम पर लगाई नफरत फैलाने वाली स्टोरी, अब मांग रहे माफी

locationप्रयागराजPublished: Jun 05, 2023 01:35:27 pm

Submitted by:

Shivam Shukla

Yash Dayal Love Jihad: गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज यश दयाल ने इंस्टाग्राम पर विशेष समुदाय को लेकर एक स्टोरी पोस्ट की थी। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे है। हांलाकि उन्होंने बाद में माफी मांगी है।

Yash Dayal Love Jihad

Yash Dayal

Yash Dayal Love Jihad: आईपीएल में गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज यश दयाल ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे। यश ने इस स्टोरी में दिल्ली में हुए साक्षी हत्याकांड को लेकर पोस्ट किया था, जिसमें साहिल ने साक्षी को चाकूओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। हांलाकि उन्होंने इस स्टोरी को बाद में डिलीट कर दिया और अपने फैंस से माफी मांगी है।
https://twitter.com/Gabbar0099/status/1665605280355295232?ref_src=twsrc%5Etfw
उन्होंने अपने माफी वाले पोस्ट में लिखा, “दोस्तों मै उस स्टोरी के लिए माफी मांग रहा हू, जो अंजाने में शेयर हो गई थी। प्लीज नफरत ना फैलाएं। शुक्रिया। मै सभी धर्मों का सम्मान करता हूं।”

Yash Dayal instagram story
रिंकू सिंह ने एक ओवर में मारे थे 5 छक्के
आपको बता दें कि आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज रिंकू सिंह ने गुजरात के खिलाफ यश दयाल के ओवर में 5 छक्के लगाकर अपनी टीम को अविश्वसनीय जीत दिलाई थी। जिसके बाद से वो सुर्खियों में आए थे। रिंकू सिंह आईपीएल के इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इस मैच के बाद से ही वो टीम से बाहर हो गए थे। जिसके बाद उनका 6 से 8 किलोग्राम वजन बढ़ गया था।
https://twitter.com/hashtag/KKRvsGT?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो