script5.50 lakh families will get ration kit | 5.50 लाख परिवारों को मिलेंगी राशन किट | Patrika News

5.50 लाख परिवारों को मिलेंगी राशन किट

locationअलवरPublished: Jul 09, 2023 11:39:23 am

Submitted by:

susheel kumar

अलवर. प्रदेश सरकार अब लोगों पर राहत की बारिश करने जा रही है। 25 जुलाई से जिले के 5.50 लाख परिवारों को राशन किट वितरित होंगी। इस किट में सरसों तेल, चीनी, नमक, मसाले आदि होंगे। यह वितरण राशन डीलरों के जरिए होगा। इस पर जिला प्रशासन तेजी से काम कर रहा है।

5.50 लाख परिवारों को मिलेंगी राशन किट
5.50 लाख परिवारों को मिलेंगी राशन किट
अलवर. प्रदेश सरकार अब लोगों पर राहत की बारिश करने जा रही है। 25 जुलाई से जिले के 5.50 लाख परिवारों को राशन किट वितरित होंगी। इस किट में सरसों तेल, चीनी, नमक, मसाले आदि होंगे। यह वितरण राशन डीलरों के जरिए होगा। इस पर जिला प्रशासन तेजी से काम कर रहा है।
सरकार की ओर से महंगाई राहत शिविर दो माह लगाए गए। इन शिविरों में करीब 5.50 लाख परिवारों ने मुख्यमंत्री नि:शुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट वितरण योजना के लिए पंजीकरण करवाया है। 30 जून तक यह पंजीकरण हुए। अब इस योजना का लाभ देने की बारी है। उसी के तहत सरकार टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है। जिले में 14 या 15 जुलाई को टेंडर खुलेंगे। बाकी सभी प्रक्रियाएं 20 जुलाई तक पूरी कर ली जाएंगी। जिस एजेंसी को टेंडर दिया जाएगा वह जिलेभर के राशन डीलरों को किट सप्लाई करेंगे। वहां से अनाज की तरह यह किट दी जाएंगी। एक परिवार को एक किट मिलेगी। बताते हैं कि जिले के इन परिवारों को किट देने में सरकार का हर माह करीब 18 करोड़ रुपए खर्च होगा।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.