लोकतंत्र के चक्रव्हयू को डमरू बना रहे
पिछले दो-तीन राज्यों के चुनावों को छोड़ दें तो इससे पहले सबसे बड़ी पार्टी को ही पहले सरकार बनाने का मौका मिलता रहा है।

अलवर.
पिछले दो-तीन राज्यों के चुनावों को छोड़ दें तो इससे पहले सबसे बड़ी पार्टी को ही पहले सरकार बनाने का मौका मिलता रहा है। लेकिन अब मोदी सरकार ने जिस तरह से लोकतंत्र के चक्रव्हयू को उलटा नीचा कर डमरू घुमाया है। गोवा व मणिपुर में बड़ी पार्टियों की बजाय भाजपा को सरकार बनाने का मौका थमा दिया गया। अब कर्नाटक के चुनावों मंे खुद पर आ पड़ी तो उनको सिद्धांत याद आ रहा है। यह बात बुधवार को आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने अलवर में आयोजित पार्टी के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन के बाद पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में अब वही बड़ी पार्टी हैं जो दोनों मिलकर सरकार बना रहे हैं। मुझे लगता है कि भाजपा को लोकतांत्रिक मूल्यों पर भरोसा नहीं है। वे अपने हिसाब से सबकुछ चलाना चाहते हैं। जो देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। एक तरह से देश में लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अकेली है जो इस तूफान में जनता की लड़ाई लड़ रही है। राजस्थान में आगामी विधानसभा की प्रत्येक सीट से आप पार्टी चुनाव लड़ेगी।
जो बूथ पर जिताएगा वही नेता होगा
शहर के राज ऋषि अभय समाज रंग मंच पर आयोजित पार्टी के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में गोपाल राय ने कहा कि तूफान षड़यंत्र व विरोधों के बीच आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली के रिकॉर्ड जनहित के कार्य किए हैं। जबकि केन्द्र में मोदी की सरकार के दो पीएमओ चल रहे हैं। एक पूरे देश के लिए। दूसरा केवल केजरीवाल सरकार के कार्यों में अड़ंगा लगाने के लिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में किसी ने नहीं सोचा था कि आम आदमी भाजपा व कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर देगी। अब उसी तरह राजस्थान में भी सभी सीटों से चुनाव लड़ेगी।
जिसके लिए कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत लगानी होगी। पार्टी का वही नेता होगा जो अपने बूथ पर अधिक से अधिक मतों से जिताकर लाएगा। फिर उस बूथ, पंचायत व मण्डल में उसके अनुसार आगे योजना बनाई जाएगी। अपने मतदान केन्द्र को अखाड़ा बनाओ और स्वराज की सरकार आम आदमी पार्टी को लेकर आओ। तभी जो दिल्ली में हो रहा है वह राजस्थान में हो सकेगा। इस सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिलों से आए पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
अब पाइए अपने शहर ( Alwar News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज