जिले में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर नहीं बन रहे बच्चों के आधार कार्ड, अब बनाए जाएंगे कार्ड
अलवरPublished: Dec 04, 2022 09:29:42 pm
अब डाक विभाग, महिला बाल विकास विभाग और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से बनाए जाएंगे बच्चों के आधार कार्ड
अलवर. महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिले में संचालित आंगनबाडी केंद्रों पर पंजीकृत 0 से 5 साल तक के बच्चों के आधार कार्ड अभी तक नहीं बन पाए है। जिसके चलते बच्चों को स्कूलों में प्रवेश व अन्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।


जिले में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर नहीं बन रहे बच्चों के आधार कार्ड, अब बनाए जाएंगे कार्ड
जिले में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 2 लाख 10 हजार बच्चें हैं पंजीकृत, इनमें से मात्र 67 हजार बच्चों के ही बन पाए हैं आधार कार्ड अलवर जिले में साढे़ तीन हजार के लगभग आंगनबाडी केंद संचालित जा रहे हैं। 5 साल तक के जिसमें करीब 2 लाख 10 हजार बच्चे पंजीकृत है। इसमें से अभी तक मात्र 67 हजार बच्चों के ही आधार कार्ड बन पाए हैं। अभी करीब 1 लाख 40 हजार बच्चों के आधार कार्ड बनाए जाने शेष है। जबकि स्कूलों में प्रवेश के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है।