शव को देखने से करते रहे मना
पिता बलवंत यादव व उसके एक रिश्तेदार ने छोटे बेटे की हत्या के बाद घर आये परिजनों व रिश्तेदारों को शव का चेहरा दिखाने से मना करते रहे और किसी को चेहरा नहीं देखने दिया। ऐसे में जो भी व्यक्ति शव को देखने की कोशिश करता उसे दूर करते रहे। लेकिन मृतक के साले को उन पर शक हुआ तो उसने कहा कि उसके जीजा विक्रम ने आत्महत्या नहीं कि है बल्कि उसकी हत्या की है। जिसके बाद पुलिस पहुंचने पर शव को देखा गया तो मृतक के गले पर रस्सी व गला दबाकर हत्या करने का निशान पाया गया। ऐसे में पुत्रवधू व ससुर मिलकर रात से सुबह तक अपने प्लान के मुताबिक कार्य करते रहे।
घटना के दिन सुबह सात बजे छत पर गया आरोपी पिता
पुलिस ने बताया कि उन्हें जांच के दौरान पता लगा कि पूर्व अध्यक्ष अन्य दिन सुबह नो बजे के करीब छत पर नाश्ता करने के लिए जाया करता था। लेकिन घटना के दिन सुबह सात बजे ही छत पर गया था। ऐसे में पूर्व अध्यक्ष व पुत्रवधू का प्लान पूरी तरह से कार्य नहीं कर पाया और पूछताछ में ज्यादा देर तक राज को छुपा नहीं पाए। जिससे दोनों अपने गलत काम के कारण सलाखों के पीछे पहुंचे।
अन्य लोग भी शामिल होने की चर्चा
विक्रम की हत्या में उसकी पत्नी और पिता के अलावा भाई व अन्य परिजन भी शामिल होने की चर्चा है। जिसको लेकर पुलिस अभी कुछ नहीं बोल रही है। क्षेत्र के लोग में चर्चा है कि एक ही घर में रात को विवाद और हत्या हो जाए और उसी घर में रह रहे अन्य परिजनों को पता नहीं चले। ऐसा संभव नहीं है। पुलिस पर मिलीभगत कर अन्य आरोपियों को बचाने के आरोप लग रहे है।
घर में रखे हुए थे 64 लाख रुपए
सूत्रों के अनुसार हत्या के आरोपी बलवंत ङ्क्षसह ने कुछ दिन पहले जमीन बेची थी। जिसके 64 लाख रुपए घर में रखे हुए थे। इसकी चर्चा भी पूरे कस्बे में जोरों पर है।
पांच दिन के रिमाण्ड पर दिया। पुलिस ने हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपितो को अदालत में पेश किया जहां से उनको पांच दिन के पुलिस रिमाण्ड पर दे दिया है। रिमाण्ड पर पूछताछ के दौरान अनेक राज खुलने की संभावना है।