8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर और भिवाड़ी पुलिस ने एक लाख लोगों पर लगाया जुर्माना, लेकिन फिर भी मास्क नहीं लगा रहे लोग

अलवर और भिवाड़ी पुलिस ने मास्क नहीं लगाने पर एक लाख लोगों पर जुर्माना लगाया है। लेकिन फिर भी लोग लापरवाही कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Lubhavan Joshi

•

Updated: 28 Nov 2020, 4:48 PM IST

Alwar And Bhiwadi Police Fine For Not Wearing Mask

श्रम सुधारों को लेकर चैम्बर ने दिया प्रजेंटेशन,श्रम सुधारों को लेकर चैम्बर ने दिया प्रजेंटेशन,अलवर और भिवाड़ी पुलिस ने एक लाख लोगों पर लगाया जुर्माना, लेकिन फिर भी मास्क नहीं लगा रहे लोग

अलवर. अलवर और भिवाड़ी पुलिस कोविड-19 की गाइडलाइन के उल्लंघन बिना मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और एमवी एक्ट को लेकर करीब एक लाख लोगों पर चालान कर दो करोड़ रुपए से ज्यादा का जुर्माना कर चुकी है, लेकिन इसके बाद भी लोग कोरोना के संक्रमण से बचाव में लापरवाही बरत रहे हैं। बाजारों में लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं तथा सोशल डिस्टेंसिंग की भी पालना नहीं कर रहे हैं।

अलवर जिले में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। अब तक जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 19 हजार पार कर चुका है तथा कोरोना से जिले में 78 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन, चिकित्सा विभाग और पुलिस पूरी मुस्तैदी से जुटे हुए हैं। कोविड-19 की गाइडलाइन की पालना के तहत अलवर जिला पुलिस बिना मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और एमवी एक्ट का उल्लंघन करने वाले 50 हजार से ज्यादा लोगों का चालान कर करीब 1.18 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूल चुकी है। वहीं, भिवाड़ी जिला पुलिस भी 48 हजार से ज्यादा लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर एक करोड़ रुपए से ज्यादा का जुर्माना कर चुकी है, लेकिन लोग अभी तक लापरवाह बने हुए हैं।

न मास्क का पता और न सोशल डिस्टेंसिंग का

जिले में काफी लोग कोविड-19 महामारी को सामान्य खांसी-जुकाम समझकर बैठे हैं और कोविड गाइडलाइन की पालना भी नहीं कर रहे हैं। रोजाना बाजारों में दर्जनों लोग ऐसे घूमते मिलते हैं जिन्होंने मुंह पर मास्क तक नहीं लगाया होता है तथा बाजारों में समौसे-कचौरी और फास्ट फूड की रेहडिय़ों पर तथा शादी-समारोह आदि में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रख रहे हैं। जिसके कारण ही जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है।

1.18 करोड़ जुर्माना वसूला

अलवर जिले में कोविड गाइडलाइन की पालना को लेकर बिना मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग व एमवी एक्ट के तहत अब तक 50 हजार से ज्यादा लोगों का पुलिस की ओर से चालान कर करीब 1.18 करोड़ रुपए जुर्माना किया गया है। जिले में ऐसे लोगों लगातार सख्ती से कार्रवाई जारी है।

- तेजस्विनी गौतम, पुलिस अधीक्षक, अलवर।

48 हजार से ज्यादा पर कार्रवाई

भिवाड़ी जिला पुलिस की ओर से कोविड गाइडलाइन की पालना के तहत अब 48 हजार से ज्यादा लोगों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जा चुकी है। बिना मास्क घूमने वालों और सोशल डिस्टेसिंग का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
- राममूर्ति जोशी, पुलिस अधीक्षक, भिवाड़ी।