scriptअलवर में भाजपा का जेल भरो आंदोलन कल, विधायक, पूर्व विधायक सहित ये नेता देंगे गिरफ्तारी | Alwar BJP Jail Bharo Aandolan | Patrika News

अलवर में भाजपा का जेल भरो आंदोलन कल, विधायक, पूर्व विधायक सहित ये नेता देंगे गिरफ्तारी

locationअलवरPublished: Feb 07, 2019 10:39:34 am

Submitted by:

Hiren Joshi

अलवर में भाजपा की ओर से जेल भरो आंदोलन किया जाएगा, इस आंदोलन में भाजपा नेता गिरफ्तारी देंगे।

Alwar BJP Jail Bharo Aandolan

अलवर में भाजपा का जेल भरो आंदोलन कल, विधायक, पूर्व विधायक सहित ये नेता देंगे गिरफ्तारी

भाजपा की ओर से शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। इसमें जिले भर से पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि सहित अन्य लोग शामिल होंगे। इस दिन भाजपा कार्यकर्ता लादिया ग्राउंड कलक्ट्रेट रोड पर गिरफ्तारी देंगे।
पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय नरूका ने बताया कि जेल भरो आंदोलन में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिलाध्यक्ष, विधायक, विधायक प्रत्याशी, पूर्व विधायक, पूर्व जिला प्रमुख, उप-प्रमुख, नगर निकाय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रधान, उप-प्रधान एवं युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, एससी/एसटी मोर्चा व ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता बडी संख्या में गिरफ्तारी देंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से यह जेल भरो आंदोलन किसानों की कर्जमाफ ी व युवाओं को बेरोजगारी भत्ता तुरन्त देने की मांग को लेकर किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने चुनावी घोषणा पत्र में सरकार बनने के 10 दिन में किसानों के कर्जमाफी का वादा किया था, लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने 50 से ज्यादा समय बीत गया, लेकिन किसानों की सही मायने में अब तक कर्जमाफी नहीं की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो