scriptभाजपा दक्षिण जिले के नरूका व उत्तर के बलवान बने जिलाध्यक्ष | alwar bjp letest news | Patrika News

भाजपा दक्षिण जिले के नरूका व उत्तर के बलवान बने जिलाध्यक्ष

locationअलवरPublished: Dec 17, 2019 11:54:27 pm

Submitted by:

Prem Pathak

भाजपा के अलवर दक्षिण जिले का जिलाध्यक्ष संजय नरूका व उत्तर जिले का जिलाध्यक्ष बलवान यादव को बनाया गया है। भाजपा के जिला संगठन में बदलाव कर पहली बार अलवर जिल को दक्षिण व उत्तर में बांटा गया है।

भाजपा दक्षिण जिले के नरूका व उत्तर के बलवान बने जिलाध्यक्ष

भाजपा दक्षिण जिले के नरूका व उत्तर के बलवान बने जिलाध्यक्ष

अलवर. भाजपा के अलवर दक्षिण जिले का जिलाध्यक्ष संजय नरूका व उत्तर जिले का जिलाध्यक्ष बलवान यादव को बनाया गया है। भाजपा के जिला संगठन में बदलाव कर पहली बार अलवर जिल को दक्षिण व उत्तर में बांटा गया है।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने मंगलवार को जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की। अलवर दक्षिण जिले के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष संजय नरूका वर्तमान में अलवर के भाजपा जिलाध्यक्ष हैं। वहीं अलवर उत्तर जिले के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष बलवान सिंह यादव वर्तमान में भाजपा के प्रदेश मंत्री हैं।

दक्षिण से 18 व उत्तर से 11 थे दावेदार

भाजपा जिलाध्यक्ष चुनाव के लिए अलवर दक्षिण जिले से जिलाध्यक्ष पद के लिए 18 दावेदारों ने फार्म भरे थे। वहीं उत्तर जिले से 11 दावेदारों ने जिलाध्यक्ष पद के लिए फार्म भरे थे। इनमें संजय नरूका ने उत्तर जिले के जिलाध्यक्ष पद के लिए फार्म भरा था। वहीं बलवान यादव ने उत्तर जिले के जिलाध्यक्ष पद के लिए फार्म भरा था। बाद में पार्टी ने नरूका से दक्षिण जिले से भी फार्म भरवाया। इसी आधार पर प्रदेश अध्यक्ष ने संजय नरूका को दक्षिण जिले का जिलाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया।
विभिन्न पदों पर रह चुके दोनों नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष

अलवर भाजपा के दक्षिण व उत्तर जिलों के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष पूर्व में भी पार्टी में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। इनमें संजय नरूका भारतीय जनता युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, भाजपा के जिला मंत्री, महामंत्री व जिलाध्यक्ष तथा प्रदेश मंत्री पद पर रह चुके हैं। साथ ही नरूका नगर परिषद अलवर के कार्यवाहक सभापति भी रह चुके हैं। वे वर्तमान में अलवर भाजपा के जिलाध्यक्ष हैं। नरूका वर्ष 1987 से भाजपा से जुड़े हैं। वहीं बलवान यादव 25 साल से भाजपा में हैं। वे किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष, दो बार जिला महामंत्री, 6 बार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में भाजपा के प्रदेश मंत्री हैं। वे नीमराणा पंचायत समिति के प्रधान भी रह चुके हैं।
भाजपा को मजबूत कर निष्ठावान कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाऊंगा- नरूका

भाजपा के अलवर दक्षिण जिले के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष संजय नरूका का कहना है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसे भाजपा को मजबूती प्रदान कर पूरा करुंगा। पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का कार्य करुंगा। भाजपा में हर कार्यकर्ता को सम्मान दिलाएंगे। सभी को साथ लेकर पार्टी को आगे बढ़ाऊंगा।
पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा- बलवान

बहरोड़. भाजपा उत्तर जिले के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष बलवान सिंह यादव का कहना है कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी मेहनत और ताकत के साथ पूरी करुंगा। जिले में पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करुंगा तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उम्मीदों को पूरा करूंगा। पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलाने की प्राथमिकता रहेगी। पार्टी में सभी को साथ लेकर चलेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो