अलवर

भाजपा का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन, पुलिस की गाड़ी पर चढ़े शहर विधायक, फेंके मटके, पुलिस ने दर्ज किया केस

अलवर में भााजपा ने कलक्टर के कक्ष में धरना दिया, वहीं भाजपा विधायक संजय शर्मा ने पुलिस की गाड़ी पर चढक़र तेवर दिखाए।

अलवरJun 11, 2019 / 02:17 pm

Hiren Joshi

भाजपा का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन, पुलिस की गाड़ी पर चढ़े शहर विधायक, फेंके मटके, पुलिस ने दर्ज किया केस

अलवर. जिले में पेयजल समस्या को लेकर भाजपा नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। पहले होपसर्कस पर धरना देकर प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया। इसके बाद जिला कलक्टर को ज्ञापन कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां कलक्टर के नहीं मिलने पर उनके चैम्बर में ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान भाजपाइयोंं रघुपति राघव राजाराम भी गाया। जिला कलक्टर के आने के बाद सांसद महंत बालकनाथ, शहर विधायक संजय शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नरूका आदि नेताओं ने ज्ञापन दिया।
इससे पहले कलक्ट्रेट परिसर में विरोध करते समय विधायक संजय शर्मा पुलिस की कार पर चढ़ गए। किसी ने मटका कार के शीशे पर मार दिया। मटके फोड़ते समय एक पुलिस अधिकारी को फूटे मटके के टुकड़े जा लगे। देर रात प्रशासन ने शहर विधायक सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इसमें एक महिला पुलिसकर्मी को धक्का लगने से चोट का भी उल्लेख है।
मामला दर्ज

शहर विधायक संजय शर्मा सहित अन्य के खिलाफ राज कार्य में बाधा डालने और सरकारी सम्पति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है।
पारिस देशमुख, पुलिस अधीक्षक अलवर
जनप्रतिनिधियों को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है, लेकिन कार्यालय में जिस प्रकार का घटनाक्रम रहा, यह चिंताजनक ही नहीं, अशोभनीय भी है। ऐसी घटना की पुनरावृति नहीं हो, इसके लिए उचित कार्रवाई की जाएगी। पुन: इस प्रकार की घटना होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में जिला पुलिस अधीक्षक अपने स्तर संज्ञान लेकर कार्रवाई करेंगे।
इंद्रजीत सिंह , जिला कलक्टर
जिले में भीषण गर्मी है। चौतरफा पीने के पानी का संकट हैं। अधिकारी सुन नहीं रहे हैं। कलक्टर को ज्ञापन देने गए तो वे मिले नहीं। जिसके कारण धरना दिया। पेयजल सप्लाई सुचारू नहीं होने तक लड़ाई लड़ी जाएगी।
संजय नरूका, जिलाध्यक्ष, अलवर भाजपा
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.