scriptनागरिकता संशोधन कानून का सच बताएगा भर्तृहरि विचार मंच | alwar caa news | Patrika News

नागरिकता संशोधन कानून का सच बताएगा भर्तृहरि विचार मंच

locationअलवरPublished: Jan 18, 2020 12:38:18 am

Submitted by:

Prem Pathak

भर्तृहरि विचार मंच अलवर के तत्वावधान में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर 19 जनवरी को शहर के जैन बीएड कॉलेज स्थित सभागार में प्रबुद्धजनों की गोष्ठी आयोजित की जाएगी। गोष्ठी के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम होंगे।

नागरिकता संशोधन कानून का सच बताएगा भर्तृहरि विचार मंच

नागरिकता संशोधन कानून का सच बताएगा भर्तृहरि विचार मंच

अलवर. भर्तृहरि विचार मंच अलवर के तत्वावधान में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर 19 जनवरी को शहर के जैन बीएड कॉलेज स्थित सभागार में प्रबुद्धजनों की गोष्ठी आयोजित की जाएगी। गोष्ठी के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम होंगे।
यह जानकारी शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक केके गुप्ता ने दी। उन्होंने आरोप लगाया कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कुछ लोग व राजनीतिक दल देश में आंदोलन कर रहे हैं। यह आंदोलन देश की अखण्डता को खण्डित करने वाला कदम है। उन्होंने कहा कि द्वेष की राजनीति करने वाले नेताओं की ओर से फैलाए भ्रम को समाप्त करने के लिए भर्तृहरि विचार मंच, अलवर के तत्वावधान में तथ्य एवं हमारा कर्तव्य विषय पर प्रबुद्धजन विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
मंच के सह संयोजक सुभाष अग्रवाल ने कहा कि मंच विचार गोष्ठी के माध्यम में आमजन को इस कानून की वास्तविकता से परिचय कराएगा। मंच के डॉ. नत्थूलाल गुप्ता ने कहा देश में समाजकंटकों की ओर से तोडफ़ोड़, आगजनी, हिंसा व राष्ट्रीय सम्पति को हानि पहुंचाकर अराजकता का वातावरण पैदा किया जा रहा है, जो सरासर गलत है। मंच के सह संयोजक हिमांशु महावर ने आरोप लगाया कि क्षुद्र राजनीतिक स्वार्थों के कारण कुछ राजनेता षडयंत्रपूर्वक पैसों के दम पर गरीब व मजदूर तबके के लोगों को भ्रमित कर देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहे है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो