जानकारी के अनुसार कस्बे की साईं कॉलोनी निवासी रिटायर्ड फौजी रघुवीर यादव ने सोमवार रात 11 बजे अपने ही परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में फौजी का बड़ा बेटा, सन्नी यादव, छोटा बेटा हिमांशु, पत्नी मनीषा यादव तथा नरेंद्र उर्फ गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रिटायर्ड फौजी के बड़े बेटे सन्नी यादव की मौत हो गई। वहीं पत्नी मनीषा, छोटे बेटे हिमांशु का उपचार चल रहा है। हमला किस कारण किया गया, इसका अभी पता नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक सन्नी यादव कक्षा 12वीं कक्षा में पड़ता था।
पहले भी दी थी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई परिवार वालों ने आरोपी के खिलाफ पहले भी जान से मारने की धमकी देने पर पुलिस को शिकायत दी गई थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार रात को आरोपी ने सो रहे परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और घटना के बाद घायलों को घर में ही बंद कर दिया। जिसमें एक आरोपी का साले के साले का छुड़ाकर घर से बाहर भागा तो लोगों ने घायल अवस्था में देख अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सूचना देने के बाद भी पुलिस देरी से पहुंची। घटना की सूचना अन्य रिश्तेदार को लगने पर मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बहरोड़ डीएसपी आनंद राव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।