scriptलॉक डाउन के कारण राजस्थान के सबसे क्रिटिकल जिले अलवर में भी घट गया अपराध, पुलिस की मुस्तैदी से दिखा असर | Alwar Crime Rate Decrease During Lock Down | Patrika News

लॉक डाउन के कारण राजस्थान के सबसे क्रिटिकल जिले अलवर में भी घट गया अपराध, पुलिस की मुस्तैदी से दिखा असर

locationअलवरPublished: Apr 05, 2020 02:01:10 pm

Submitted by:

Lubhavan

लॉक डाउन की 15 दिन की अवधि में पुलिस रिकॉर्ड में अपराधों के ग्राफ में आई गिरावटलॉक डाउन में अन्य कार्रवाई बढ़ी, फेक न्‍यूज पर साइबर क्राइम में भी दर्ज हुए प्रकरण

Alwar Crime Rate Decrease During Lock Down

लॉक डाउन के कारण राजस्थान के सबसे क्रिटिकल जिले अलवर में भी घट गया अपराध, पुलिस की मुस्तैदी से दिखा असर

अलवर. कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच अलवर में अपराध की दृष्टि से राहत की खबर है। लॉक डाउन के दौरान अलवर जिले में अपराध के ग्राफ में कमी आई है। अलवर और भिवाड़ी पुलिस जिले में घटित हुए अपराध के तुलनात्मक आंकड़ों से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
अलवर पुलिस जिले में मार्च-2019 और मार्च-2020 के अपराध के आंकड़ों का तुलनात्मक अध्ययन करें तो यहां हत्या के प्रयास, डकैती, धोखाधड़ी, छीना-झपटी, चोरी और सडक़ दुर्घटना में कमी दर्ज की गई है। वहीं अपराध की दृष्टि से अति संवेदनशील भिवाड़ी पुलिस जिले के 15 से 31 मार्च-2019 और 15 से 31 मार्च-2020 के आंकड़ों पर नजर डालें तो वाहन चोरी और सडक़ हादसों में कमी आई है।
पुलिस की सख्ती से कार्रवाई बढ़ी

अलवर जिले में लॉक डाउन के दौरान भले ही कई प्रकार के अपराधों में कमी आई हो, लेकिन पुलिस की सख्ती काफी है। जिसके कारण वाहन जब्ती, चालान, शांतिभंग में गिरफ्तारी और सोशल मीडिया पर फेक न्यूज व भ्रामक पोस्ट डालने के मामले बढ़े हैं। जिले में पुलिस ने पिछले कुछ ही दिनों में करीब ढाई हजार वाहनों पर कार्रवाई कर चुकी है तथा 200 से ज्यादा लोगों को लॉक डाउन में बेवजह घूमने पर शांतिभंग में गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर कोरोना सम्बन्धित भ्रामक पोस्ट डालने पर आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।
अलवर पुलिस जिला

1 से 31 मार्च तक तुलनात्मक आंकड़े

अपराध————2019—- 2020
हत्या का प्रयास —–3 ———-1
धोखाधड़ी ————12 ——–10
डकैती —————-5 ———-1
छीना-झपटी ———-2———– 0
चोरी —————–37———- 35
हादसे —————62 ———-55
——–
भिवाड़ी पुलिस जिला

15 से 31 मार्च तक तुलनात्मक आंकड़े
अपराध ——-2019 —–2020
वाहन चोरी—— 29 ——–19
सडक़ हादसे —–31——- 17
अपहरण ———-6——– 5

अपराध में कमी आई

लॉक डाउन के दौरान लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं तथा पुलिस भी सडक़ों पर पूरी तरह से मुस्तैद है। इसके कारण जिले में लॉक डाउन के दौरान अपराध में कमी आई है।
– परिस देशमुख, पुलिस अधीक्षक,अलवर।
लॉक डाउन में लोगों के बेवजह घूमने पर पुलिस काफी सख्ती है। जिसके कारण अपराधी बाहर निकल अपराध नहीं कर पा रहे हैं। लोगों की आवाजाही कम होने से सडक़ हादसों में भी कमी आई है।
– अमनदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक, भिवाड़ी।

ट्रेंडिंग वीडियो