scriptएक चिकित्सक के भरोसे एक हजार महिलाओं का उपचार, | Alwar hospital news | Patrika News

एक चिकित्सक के भरोसे एक हजार महिलाओं का उपचार,

locationअलवरPublished: May 23, 2018 12:07:09 pm

Submitted by:

Prem Pathak

महिला चिकित्सालय में बिगड़े हालात ,चिकित्सक गए छुट्टी मनाने विदेश

Alwar hospital news

एक चिकित्सक के भरोसे एक हजार महिलाओं का उपचार,

अलवर शहर के सबसे बड़े महिला चिकित्सालय में वैसे तो 16 चिकित्सकों की ड्यूटी है, लेकिन सच्चाई ये है कि यहां केवल एक-दो चिकित्सक के भरोसे पूरा अस्पताल चल रहा है। अस्पताल के कुछ चिकित्सक गर्मियों की छुट्टी मनाने विदेश गए हुए हैं, तो कुछ पीएल और सीएल पर चल रहे हैं। इससे अस्पताल की व्यवस्थाएं गड़बड़ा गई हैं। स्थिति ये है कि यहां एक हजार महिलाओं की ओपीडी है, जिनकी जांच केवल एक महिला चिकित्सक के भरोसे हैं। ऐसे में एक चिकित्सक एक हजार मरीजों का उपचार कैसे करता होगा, यह किसी से छिपा नहीं है? मंगलवार को भी महिलाओं के इस सबसे बड़े चिकित्सालय के हालात कुछ ऐसे ही थे। चिकित्सक के इंतजार में मरीज अस्पताल व उसके बाहर धूप में बैठे हुए थे। इनमें कई ऐसी महिलाएं भी थी, जिनको प्रसव होना था। चिकित्सकों के नहीं होने पर ये भी धूप में बेेसुध लेटी हुई थी। यह स्थिति अस्पताल में दोपहर करीब 12 बजे तक बनी रही। इसके बाद ओपीडी में मरीजों की जांच के लिए चिकित्सक आई। उससे उपचार कराने के लिए ओपीडी के बाहर का बरामदा भर गया। स्थिति ये थी कि अपनी बारी का महिलाओं को दो-दो घंटे इंतजार करना पड़ा। इस दौरान कोई महिलाओं को पंखा झलता रहा, तो कोई स्वाफी आदि से महिलाओं की हवा करता रहा। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को अस्पताल में सुबह केवल चार चिकित्सक मौजूद थे। इनमें से एक सोनोग्राफी, एक राउण्ड व एक कॉल ड्यूटी पर था। ऐसे में ओपीडी में केवल एक महिला चिकित्सक की ड्यूटी थी।
कालाकुआं से एक चिकित्सक की ड्यूटी लगाई, वह भी नहीं आई

जनाना अस्पताल में बिगड़ी चिकित्सा व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए कालाकुआं डिस्पेंसरी से एक महिला चिकित्सक की जनाना अस्पताल में ड्यूटी लगाई गई, लेकिन यह महिला चिकित्सक अस्पताल नहीं पहुंची। इससे जनाना अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्थाएं और लडख़ड़ा गई।
जनाना अस्पताल के कुछ चिकित्सक पीएल पर चल रहे हैं। तीन चिकित्सक विदेश गए हैं। इन्हें मुख्यालय से छुट्टी स्वीकृत की गई है। यह सच है कि मंगलवार को ओपीडी में केवल एक महिला चिकित्सक थी। व्यवस्थाओं में सुधार के प्रयास किए जाएंगे।
भगवान सहाय, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी अलवर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो