राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर ने कहा कि मंडलों को मजबूत करने की जररत बताई और मंडल को पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण इकाई बताया। पार्टी के प्रदेश सम्पर्क प्रमुख सोमकांत ने पार्टी के शक्ति केन्द्रों को मजबूत और संगठित करने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री हेमसिंह भडाना ने अतिथियों को याद दिलाया कि राज आने पर पार्टी कार्यकर्ताओं का ध्यान रखना होगा। जिलाध्यक्ष संजय नरूका ने सशक्त मंडल अभियान के तहत किए गए कार्य का ब्यौरा दिया एवं पन्ना प्रमुख नियुक्ति अभियान को शीघ्र पूर्ण करने का संकल्प लिया एवं स्वयं को पन्ना प्रमुख बनाए जाने पर बूथ अध्यक्ष का आभार जताया। जिला प्रभारी विष्णु चेतानी ने मंडल अध्यक्षों एवं शक्ति केन्द्र संयोजक व प्रभारियों के साथ सीधा संवाद कर पन्ना प्रमुख नियुक्ति अभियान को शीघ्र पूर्ण करने तथा संगठन को मजबूत करने के लिए निर्देश दिए।
अभियान का शुभारंभ
बैठक में भाजपा की ओर से जिले में शक्ति केन्द्रों का निर्माण कर पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति अभियान का शुभारंभ कर जिले भर में पन्ना प्रमुख बनाने का आगाज किया। इस दौरान मुख्य वक्ता अल्का गुर्जर की मौजूदगी में विवेकानंद मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान बूथ संख्या 133 के बूथ अध्यक्ष जैन ने जिलाध्यक्ष संजय नरूका को पन्ना संख्या 18 का पन्ना प्रमुख नियुक्त किया।
बैठक को पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा जयराम जाटव, बनवारीलाल सिंघल, हामिद मेवाती, इंद्रजीत सिंह पाटा ने भी सम्बोधित किया। मंच संचालन रामअवतार चौधरी ने किया, महामंत्री पवन जैन ने आभार जताया।