scriptदिल्ली घेरने को चलो जयपुर, कांग्रेस की महंगाई विरोधी रैली में अलवर से जाएंगे कार्यकर्ता | alwar letest congress news | Patrika News

दिल्ली घेरने को चलो जयपुर, कांग्रेस की महंगाई विरोधी रैली में अलवर से जाएंगे कार्यकर्ता

locationअलवरPublished: Dec 06, 2021 12:06:48 am

Submitted by:

Prem Pathak

बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता केन्द्र सरकार को घेरने के लिए पहले दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन दिल्ली में रैली की अनुमति नहीं मिलने के कारण अब कांग्रेस कार्यकर्ता जयपुर में महंगाई विरोधी रैली में शामिल होकर केन्द्र को घेरने की तैयाबढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता केन्द्र सरकार को घेरने के लिए पहले दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन दिल्ली में रैली की अनुमति नहीं मिलने के कारण अब कांग्रेस कार्यकर्ता जयपुर में महंगाई विरोधी रैली में शामिल होकर केन्द्र को घेरने की तै

दिल्ली घेरने को चलो जयपुर, कांग्रेस की महंगाई विरोधी रैली में अलवर से जाएंगे कार्यकर्ता

दिल्ली घेरने को चलो जयपुर, कांग्रेस की महंगाई विरोधी रैली में अलवर से जाएंगे कार्यकर्ता

अलवर. बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता केन्द्र सरकार को घेरने के लिए पहले दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन दिल्ली में रैली की अनुमति नहीं मिलने के कारण अब कांग्रेस कार्यकर्ता जयपुर में महंगाई विरोधी रैली में शामिल होकर केन्द्र को घेरने की तैयारी में जुटे हैं। कांग्रेस की 12 दिसम्बर को जयपुर में महंगाई विरोधी रैली की तैयारियों को लेकर अलवर आए जिला प्रभारी एवं शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने भी रविवार को सर्किट हाउस में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को दिल्ली घेरने को जयपुर चलो का नारा दिया।
जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में जिला प्रभारी मंत्री डॉ. कल्ला ने कहा कि कांग्रेस की रैली हमेशा दिल्ली में होती रही है, लेकिन केन्द्र सरकार की हिटलरशाही के कारण अब जयपुर में करनी पड़ रही है। उन्होंने केन्द्र सरकार पर महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाया। रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल की दरें केन्द्र सरकार ने बढ़ाई, जिससे महंगाई बढ़ी। उन्होंने केन्द्र सरकार पर राज्यों को कमजोर करने का भी आरोप लगाया। जयपुर अलवर से नजदीक है, इस कारण रैली में अलवर से सबसे ज्यादा कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वे आमजन को साथ लेकर जयपुर रैली में पहुंचे। इसके लिए पार्टी के विधायकों, जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्षों, जिला प्रमख, प्रधान आदि से बात कर उन्हें जिम्मेदारी जाएगी। उन्होंने कहा कि महंगाई से सभी परेशान है, इसलिए रैली में इतने लोग लेकर आएं जिससे केन्द्र सरकार हिल जाए।
हर घर से एक व्यक्ति शामिल हो रैली में

बैठक में संगठन जिला प्रभारी जसवंत गुर्जर ने कहा कि जयपुर में महंगाई विरोधी रैली का आयोजन कांग्रेस के लिए सौभाग्य की बात है, जबकि केन्द्र सरकार की ओर से दिल्ली में रैली की अनुमति नहीं देना दुर्भाग्य की बात है। दिल्ली में रैली की अनुमति नहीं मिलने पर पार्टी की ओर से जयपुर को इसके लिए चुना गया। इसलिए अलवर जिले के लोगों की जिम्मेदारी ज्यादा है, इसके लिए हर घर से कम से कम एक व्यक्ति रैली में जरूर शामिल हो। रैली में लोगों को ले जाने के लिए संसाधनों की कमी नहीं रहेगी।
अधिकाधिक लोगों को ले जाने का आह्वान

पूर्व सांसद डॉ. करण सिंह यादव ने कहा कि जयपुर की महंगाई विरोधी रैली केन्द्र सरकार की नीतियों का विरोध तथा जनता की आवाज केन्द्र तक पहुंचाने के लिए आयोजित हो रही है। उन्होंने कहा कि जयपुर रैली केवल महंगाई विरोधी ही नहीं, बल्कि वर्ष 2023 व 2024 में होने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनाव की दिशा तय करने वाली होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की नीतियों के चलते राजस्थान में कांग्रेस हमेशा मजबूत रही। बैठक को विधायक जौहरीलाल मीणा, जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर, पूर्व विधायक कृष्णमुरारी गंगावत, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीनबंधु शर्मा, प्रधान नसरू खां सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने की। इस मौके पर उप जिला प्रमुख ललिता मीणा, पूर्व सचिव अजीत यादव, श्वेता सैनी, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कमलेश सैनी, बलराम यादव, सुनील पाटोदिया, रिपुदमन गुप्ता, रमन सैनी, पार्षद अजय मेठी, रूपनारायण शर्मा, अनिल जैन, जमशेद खान, गफूर खां सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो