scriptalwar letest congress news | विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को क्या सता रही चिंता | Patrika News

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को क्या सता रही चिंता

locationअलवरPublished: Sep 16, 2023 11:22:05 pm

Submitted by:

Prem Pathak

विधानसभा में कांग्रेस को अपना मत प्रतिशत बढ़ाने की चिंता सता रही है। कारण है कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस व भाजपा के बीच एक करीब फीसदी से कम मत का अंतर रहा था। अलवर जिले में कांग्रेस का कोई प्रत्याशी 50 फीसदी मतों के आंकड़े को नहीं छू पाया था। इस बार विधायकों के प्रति नाराजगी है, इस कारण कांग्रेस के लिए अपना वोट बढ़ाना मुश्किल हो रहा है।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को क्या सता रही चिंता
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को क्या सता रही चिंता
अलवर. प्रदेश में फिर से सरकार रिपिट करने की तैयारी में जुटी कांग्रेस के लिए इस बार अलवर जिले में अपने मत प्रतिशत बढ़ाना जरूरी होगा। कारण है कि गत विधानसभा चुनाव में जिले में कांग्रेस व भाजपा के बीच मतों में एक फीसदी से कम का अंतर रह पाया था, हालांकि मतों में कम अंतर के बाद भी कांग्रेस पांच सीटें जीतने में कामयाब रही, वहीं भाजपा को दो सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। लेकिन इस बार राजनीतिक िस्थतियां बदली हैं, ऐसे में कांग्रेस ने अपने मतों का आंकड़ा नहीं बढ़ाया तो पुराना परिणाम दोहराना मुश्किल हो सकता है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.