scriptअवैध रूप से गांजा बेचते महिला गिरफ्तार, जेल भेजा | alwar letest crime news | Patrika News

अवैध रूप से गांजा बेचते महिला गिरफ्तार, जेल भेजा

locationअलवरPublished: Jul 12, 2020 12:09:00 am

Submitted by:

Prem Pathak

महिला के घर से पुलिस ने 2 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया

alwar letest crime news

अवैध रूप से गांजा बेचते महिला गिरफ्तार, जेल भेजा,अवैध रूप से गांजा बेचते महिला गिरफ्तार, जेल भेजा


अलवर. शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात अवैध रूप से गांजा बेचते एक महिला को गिरफ्तार किया। उसके घर से पुलिस ने 2 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

शिवाजी पार्क थानाधिकारी राजेश वर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि कच्ची बस्ती खारबास में एक महिला अपने घर से अवैध रूप से गांजा बेच रही है। इत्तिला पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कच्ची बस्ती खारबास निवासी प्रेमदेवी (55) पत्नी विजय सिंह राजपूत को अपने घर से गांजा बेचते गिरफ्तार किया। उसके घर से 2 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार और गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला किया। जिसकी जांच एनईबी थानाधिकारी को सौंपी गई है। उधर, एनईबी थानाधिकारी बिजेन्द्र सिंह का कहना है कि अवैध रूप से गांजा बेचने के आरोप में गिरफ्तार महिला प्रेमदेवी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो