scriptपुरानी मुद्रा की ठगी मामले में भाजपा जिला उपाध्यक्ष शशि यादव गिरफ्तार, पार्टी ने पद से हटाया | alwar letest crime news | Patrika News

पुरानी मुद्रा की ठगी मामले में भाजपा जिला उपाध्यक्ष शशि यादव गिरफ्तार, पार्टी ने पद से हटाया

locationअलवरPublished: Nov 05, 2020 12:00:23 am

Submitted by:

Prem Pathak

भिवाड़ी. खटीमा रुद्रपुर पुलिस ने उत्तराखंड में कार्रवाई कर दो कारों से भारत में अवैध घोषित हो चुके 1000 के नोटों के जखीरे के साथ भाजपा के उत्तर जिला उपाध्यक्ष शशि यादव समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिला उपाध्यक्ष की गिरफ्तारी को लेकर शुरू में भाजपा पदाधिकारियों ने प्रमाणिक जानकारी नहीं होने कीे बात कही, लेकिन कुछ ही देर बाद शशि यादव को जिला उपाध्यक्ष पद से हटा दिया।

पुरानी मुद्रा की ठगी मामले में भाजपा जिला उपाध्यक्ष शशि यादव गिरफ्तार, पार्टी ने पद से हटाया

पुरानी मुद्रा की ठगी मामले में भाजपा जिला उपाध्यक्ष शशि यादव गिरफ्तार, पार्टी ने पद से हटाया

भिवाड़ी. खटीमा रुद्रपुर पुलिस ने उत्तराखंड में कार्रवाई कर दो कारों से भारत में अवैध घोषित हो चुके 1000 के नोटों के जखीरे के साथ भाजपा के उत्तर जिला उपाध्यक्ष शशि यादव समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिला उपाध्यक्ष की गिरफ्तारी को लेकर शुरू में भाजपा पदाधिकारियों ने प्रमाणिक जानकारी नहीं होने कीे बात कही, लेकिन कुछ ही देर बाद शशि यादव को जिला उपाध्यक्ष पद से हटा दिया।
मुखबिर की सूचना पर खटीमा पुलिस ने मझोला सत्रह मील चौकी के पास दो कारों को रोककर तलाशी ली, दोनों कारों में 37 बंडल भारतीय विमुद्रीकृत मुद्रा जो कि अब चलन में नहीं है के 1000 रुपए के नोट थे। इन बंडलों में प्रथम व आखरी नोट कूट रचित था तथा बीच में नोटों के आकार के सफेद कागज लगाए हुए थे। इसके अलावा भी 1000 के 22 नोट जो चलन में नहीं है के अलावा एक सूटकेस से 1000 के नोटों की 32 गड्डियां बरामद की गई। इन नोटों को भारत सरकार ने वर्ष 2016 में ही अवैध घोषित कर उन्हें रखना भी अपराध घोषित किया था। खटीमा कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि कारों में सवार प्रफुल्ल प्रधान निवासी शाहबाद प्रेम नगर बरेली, मुकेश कुमार निवासी पुराना शहर थाना बारादरी बरेली, शशि यादव निवासी ततारपुर शीथल थाना खुशखेड़ा अलवर, धर्मवीर निवासी नांगल चौधरी जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा तथा दीपक कुमार निवासी विजय नगर गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ करने पर इन लोगों ने बताया कि वे इन नोटों को वर्तमान मुद्रा से बदलने के लिए खटीमा, टनकपुर, बनबसा आते हैं। आरोपियों ने बताया कि नेपाल में भारतीय विमुद्रीकरण मुद्रा चलती है एवं लोगों को यह पैसे बदलने के नाम पर उनके पास मौजूद वर्तमान मुद्रा लेकर फरार हो जाते हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष हैं शशि यादव

तिजारा विधानसभा के खुश्खेड़ा थाना क्षेत्र के ततारपुर निवासी शशि यादव वर्तमान में अलवर के भाजपा उत्तर जिले के जिला उपाध्यक्ष हैं तथा पिछले कई वर्षों से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता भी रहे हैं। शशि यादव बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय में नब्बे के दशक में छात्रसंघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
जांच में मदद करेंगे

भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने कहा कि भिवाडी़ पुलिस को इसकी जानकारी नही है। खटीमा पुलिस संपर्क करेगी तो मदद की जाएगी।

पार्टी में दायित्व से मुक्त किया
शशि यादव को भाजपा उत्तर जिले के जिला उपाध्यक्ष पद के दायित्व से मुक्त कर दिया गया है।

– बलवान सिंह यादव जिला अध्यक्ष उत्तर अलवर

बदनाम करने की राजनीतिक साजिश

राजनीतिक प्रतिद्वंदियों की उन्हें बदनाम करने की यह साजिश है। यह खबर ही सही नहीं है।
रूपकिशोर यादव, निवासी ततारपुर आरोपी का बड़ा भाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो