scriptसूखा कुआं न बन जाए जानलेवा, गैस निकलती देख लोग घबराए | alwar letest news | Patrika News

सूखा कुआं न बन जाए जानलेवा, गैस निकलती देख लोग घबराए

locationअलवरPublished: Feb 18, 2020 11:47:09 pm

Submitted by:

Prem Pathak

अलवर. शहर के अट्टा मंदिर के पीछे गेट के पास कुएं से गैस निकलने के कारण आसपास रहने वाले लोगों को दुर्घटना की आशंका सताने लगी है। स्थानीय लोगों ने कुएं से गैस रिसाव की शिकायत नगर परिषद व प्रशासन को दी, लेकिन किसी ने समस्या की सुध नहीं ली।

सूखा कुआं न बन जाए जानलेवा, गैस निकलती देख लोग घबराए

सूखा कुआं न बन जाए जानलेवा, गैस निकलती देख लोग घबराए

अलवर. शहर के अट्टा मंदिर के पीछे गेट के पास कुएं से गैस निकलने के कारण आसपास रहने वाले लोगों को दुर्घटना की आशंका सताने लगी है। स्थानीय लोगों ने कुएं से गैस रिसाव की शिकायत नगर परिषद व प्रशासन को दी, लेकिन किसी ने समस्या की सुध नहीं ली।
स्थानीय लोगों ने बताया कि शहर के इंदिरा कॉलोनी स्थित अट्टा मंदिर के पीछे पुराना कुआं था। कुएं में पानी सूखने के बाद वह कई सालों से उसका उपयोग नहीं हो रहा था। कुएं में किसी के गिरने की घटना नहीं हो, इसके लिए कुएं को मिट्टी से मलबे से पाट दिया गया। कुएं को मिट्टी व मलबे से पाटने के बाद इसमें लगातार धुआंनुमा गैस का रिसाव हो रहा है। गैस में दुर्गन्ध होने से लोगों को आशंका है कि कुएं से निकलने वाली गैस जहरीली हो सकती है, जो कि आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल सकती है। साथ ही कुएं से गैस रिसाव से वहां विस्फोट या किसी अन्य दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। कुएं के आसपास बड़ी संख्या में लोगों के मकान हैं। इनमें रहने वाले लोग चिंताग्रस्त है। वहीं वार्ड पार्षद अजय पूनिया ने कहा कि कुएं से गैस रिसाव की सूचना नगर परिषद व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन गैस रिसाव रोकने की कार्रवाई नहीं हुई। कुएं से निकलने वाली गैस जहरीली भी सकती है, इस आशंका से आसपास रहने वाले लोग चिंतिंत हैं। उन्होंने प्रशासन से कुएं से गैस रिसाव की समस्या का निराकरण कराने की मांग की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो