scriptalwar letest news | अलवर में है करोड़ों का कारोबार, तभी देता है रोजगार | Patrika News

अलवर में है करोड़ों का कारोबार, तभी देता है रोजगार

locationअलवरPublished: Jul 13, 2023 11:37:13 pm

Submitted by:

Prem Pathak

अलवर जिला प्रदेश में तेजी से उभरती अर्थ व्यवस्था है। कारोबार के मामले में अलवर जयपुर जिले के बाद पूरे राजस्थान में दूसरे स्थान पर है। यहां हर साल 100 हजार करोड़ से ज्यादा का कारोबार होता है। यही कारण है कि अलवर जिला हजारों लोगों को रोजगार देता है। आइए जानते हैं कि क्या है अलवर की अर्थ व्यवस्था का आधार।

अलवर में है करोड़ों का कारोबार, तभी देता है रोजगार
अलवर में है करोड़ों का कारोबार, तभी देता है रोजगार
अलवर. प्रदेश में अलवर जिले की अर्थ व्यवस्था कई अन्य जिलों से आगे है। इसका आधार जिले में बढ़ते उद्योग एवं कारोबार। प्रदेश में अकेला अलवर जिला हर साल आठ हजार करोड़ की जीएसटी देता है। यानी औसतन 10 प्रतिशत उत्पाद पर वसूली जा रही है तो अलवर जिले में हर साल 80 से 100 हजार करोड़ का व्यापार होता है। कारोबार की यही गति अलवर की उन्नति और रोजगार का आधार है।
अलवर जिला राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एनसीआर में शामिल है और भिवाड़ी औद्योगिक शहर अलवर जिले की आर्थिक रीढ़ है। अकेला अलवर जिला महीने में 700 करोड़ से ज्यादा का जीएसटी राजस्व देता है। यानी अलवर जिले में हर महीने 7 हजार करोड़ से ज्यादा का कारोबार होता है। इसमें बड़ा हिस्सा उद्योग से मिलने वाले कारोबार का है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.