scriptalwar letest news | अलवर में क्या नहीं कि बेरोजगार एक लाख से ज्यादा | Patrika News

अलवर में क्या नहीं कि बेरोजगार एक लाख से ज्यादा

locationअलवरPublished: Aug 02, 2023 11:46:33 pm

Submitted by:

Prem Pathak

अलवर जिले में खनिज, उद्योग, पर्यटन की अपार संभावना है, फिर भी एक लाख से ज्यादा युवा बेरोजगार हैं। बेरोजगारी यह आंकड़े खुद सरकार के रोजगार विभाग बोल रहा है। जानते हैं अलवर में आखिर बेरोजगारी के कारण क्या हैं...

अलवर में क्या नहीं कि बेरोजगार एक लाख से ज्यादा
अलवर में क्या नहीं कि बेरोजगार एक लाख से ज्यादा
अलवर. प्राकृतिक संसाधनों की दृष्टि से अलवर प्रदश में अग्रणी जिलों में शामिल है, यहां कई हजार छोटे बड़े उद्योग भी हैं, फिर भी हजारों युवा रोजगार की कतार में है। खुद सरकार के आंकड़े गवाह है कि अलवर जिले में एक लाख से ज्यादा पंजीकृत बेरोजगार हैं।
अलवर जिला खनिज पदार्थों के दोहन, पर्यटन, औद्योगिक एवं व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। वर्तमान में अलवर जिले में करीब 300 खनन लीज संचालित हैं, वहीं करीब 5 हजार छोटे- बड़े उद्योग संचालित हैं। इनमें कई हजार युवा एवं अन्य लोग रोजगार करते हैं। वहीं अलवर पर्यटन स्थलों की खान माना जाता है, इससे हजारों लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार मिल रहा है। अलवर जिले में इतना सब कुछ होते हुए भी बेरोजगारों की संख्या एक लाख से ज्यादा है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.