अलवर में एक फीसदी वोट से हो जाता है कांग्रेस व भाजपा का खेल
अलवरPublished: Jul 16, 2023 11:49:16 pm
अलवर जिले में मात्र एक फीसदी वोट के अंतर से विधानसभा चुनाव में बड़ा खेला हो जाता है। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 32.53 व भाजपा को 31.90 फीसदी वोट मिले और जीत हार का अंतर 0.63 फीसदी रहा, लेकिन इस छोटे से अंतर ने कांग्रेस को पांच सीट तो भाजपा को दो सीटों पर समेट दिया। जानिए इस बार विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है अलवर में खेला।


अलवर में एक फीसदी वोट से हो जाता है कांग्रेस व भाजपा का खेल
अलवर. पूर्वी राजस्थान का सिंहद्वार अलवर राजनीतिक दृष्टि से कांग्रेस एवं भाजपा ही नहीं, बल्कि तीसरे मोर्चे के दलों के लिए भी महत्वपूर्ण रहा है। यही कारण है कि एक फीसदी के छोटे से अंतर से चुनावों में अलवर जिले में प्रमुख दलाें का राजनीतिक गणित ही गड़बड़ा जाता है। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, इस चुनाव के परिणाम में कांग्रेस व भाजपा के बीच एक फीसदी से भी कम 0.63 प्रतिशत वोट का अंतर रहा, लेकिन कांग्रेस को पांच सीटें मिली और भाजपा को दो सीटों पर ही संतोष करना पड़ा।