scriptअलवर, भिवाड़ी व थानागाजी में चेयरमैन के लिए मतदान आज मतगणना के बाद परिणाम घोषित होंगे | alwar local body election news | Patrika News

अलवर, भिवाड़ी व थानागाजी में चेयरमैन के लिए मतदान आज मतगणना के बाद परिणाम घोषित होंगे

locationअलवरPublished: Nov 25, 2019 11:51:07 pm

Submitted by:

Prem Pathak

नगर परिषद अलवर व भिवाड़ी में सभापति तथा नगर पालिका थानागाजी के अध्यक्ष पद का फैसला मंगलवार को होगा। तीनों ही निकायों में चेयरमैन पद के लिए सुबह 10 से दोपहर 2 तक मतदान होगा। इसके तुरंत बाद मतगणना होगी और परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

अलवर, भिवाड़ी व थानागाजी में चेयरमैन के लिए मतदान आज मतगणना के बाद परिणाम घोषित होंगे

अलवर, भिवाड़ी व थानागाजी में चेयरमैन के लिए मतदान आज मतगणना के बाद परिणाम घोषित होंगे

अलवर. नगर परिषद अलवर व भिवाड़ी में सभापति तथा नगर पालिका थानागाजी के अध्यक्ष पद का फैसला मंगलवार को होगा। तीनों ही निकायों में चेयरमैन पद के लिए सुबह 10 से दोपहर 2 तक मतदान होगा। इसके तुरंत बाद मतगणना होगी और परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
अलवर में बीना और धीरज मैदान में

शहर की सरकार पर किसका राज होगा, इसका फैसला मतगणना के बाद होगा। अलवर नगर परिषद में सभापति पद के लिए 65 पार्षद मतदान में हिस्सा ले सकेंगे। यहां बोर्ड बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 33 है। अलवर में कांग्रेस की बीना गुप्ता व भाजपा के धीरज जैन के बीच सीधा मुकाबला है। यहां कांग्रेस व भाजपा दोनों ही दल बहुमत से ज्यादा पार्षदों का समर्थन होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन इन दावों में कितना दम है, यह मतगणना के बाद ही स्पष्ट हो जाएगा। अलवर में भाजपा के 27, कांग्रेस के 19 व निर्दलीय 19 पार्षद हैं।
भिवाड़ी में शीशराम व बत्ती देवी के बीच मुकाबला

भिवाड़ी नगर परिषद में मुकाबला कांग्रेस के शीशराम तंवर व भाजपा की बत्ती देवी के बीच है। नगर परिषद भिवाड़ी के 60 वार्डों में भाजपा के 23, कांगे्रस के 23, निर्दलीय 12 तथा बसपा के दो पार्षद हैं। यहां जादुई आंकड़ा 31 है। यहां कांग्रेस व भाजपा का दावा बहुमत से ज्यादा पार्षदों के समर्थन का है, लेकिन इन दावों में कितना दम है, यह परिणाम घोषित होने के बाद ही पता चल पाएगा। भिवाड़ी निकाय प्रमुख के लिए मतदान सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा तथा बाद में परिणाम घोषित किया जाएगा।
थानागाजी में चाचा व भतीजा में किसके सिर बंधेगा ताज

नव गठित नगर पालिका थानागाजी में अध्यक्ष पद का ताज किसके सिर बंधेगा, इसका फैसला मतगणना के बाद होगा। यहां कांग्रेस से चौथमल सैनी व भाजपा के बाबूलाल सैनी चुनाव मैदान में हैं। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं। यहां नगर पालिका के 25 वार्डों में कांग्रेस के 10, भाजपा के 9 तथा निर्दलीय 6 पार्षद हैं। यहां बहुमत का जादुई आंकड़ा 13 है। वैसे तो थानागाजी में निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस व भाजपा बहुमत से ज्यादा पार्षद होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन किसका दावा सही है, इसका पता परिणाम बताएगा।
आज लौटेंगे बाड़ाबंदी से

इस बार नगर निकाय चुनाव के बाद से ही ज्यादातर पार्षद बाड़ाबंदी में हैं। अलवर, भिवाड़ी व थानागाजी के पार्षदों की कांग्रेस व भाजपा ने अलग-अलग स्थानों पर बाड़ाबंदी की है। मतगणना के दिन भाजपा के कुछ पार्षद जरूर मतगणना स्थल पर दिखे, लेकिन कांग्रेस के ज्यादातर पार्षद मतगणना के दौरान भी गैर हाजिर ही रहे। मतगणना के दिन ज्यादातर निर्दलीय पार्षद जरूर दिखाई दिए। लेकिन मतगणना के बाद शाम को ही ज्यादातर पार्षदों को कांग्रेस व भाजपा ने अलवर से बाहर बाड़ाबंदी में भेज दिया। बाद में चेयरमैन पद के लिए नामांकन कराने के बाद कांग्रेस व भाजपा के पार्षद अलवर जिले से बाहर बाड़ाबंदी में चले गए। ये सभी पार्षद मंगलवार को मतदान के दौरान वापस अपने-अपने निकायों में लौटेंगे।
निकाय चुनाव का यह है गणित

निकाय वार्ड भाजपा कांग्रेस निर्दलीय अन्य मुकाबला

अलवर 65 27 19 19 0 बीना गुप्ता और धीरज जैन

भिवाड़ी 60 23 23 12 2 शीशराम तंवर और बत्ती देवी
थानागाजी 25 09 10 06 0 चौथमल सैनी और बाबूलाल सैनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो